प्रधानमंत्री राहत कोष में कार्तिक आर्यन ने दान किए एक करोड़ रुपये, बोले- भारत के लोगों की वजह से ही कमाया

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) से जंग लड़ रही है। इस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। इस खतरनाक वायरस के खिलाफ जंग में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड की हस्तियां तक दिल खोलकर दान दे रही हैं। इस मुहिम में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन भी शामिल हो गए हैं। कार्तिक आर्यन ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की रकम जमा करवाई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी है।

कार्तिक आर्यन ने ट्वीट में क्या कहा?

कार्तिक आर्यन ने ट्वीट में क्या कहा?

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने इस बारे में ट्वीट किया, 'एक राष्ट्र के रूप में इस समय साथ खड़े होने की काफी जरूरत है। मैं जो कुछ भी हूं, जो कुछ भी मैंने कमाया है, वो केवल भारत के लोगों की वजह से है और हम सबके लिए ही मैं पीएम राहत कोष में एक करोड़ रुपये दान कर रहा हूं। मैं अपने सभी साथी भारतीयों से भी किसी न किसी तरह से मदद करने का आग्रह करता हूं।' कार्तिक आर्यन के इस ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 प्रभास ने 4 करोड़ रुपये दान किए

प्रभास ने 4 करोड़ रुपये दान किए

इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार, भूषण कुमार, कपिल शर्मा, मनीष पॉल और शिल्पा शेट्टी जैसी कई बड़ी हस्तियां पीएम के राहत कोष में दान दे चुकी हैं। बाहुबली फिल्म स्टार प्रभास ने 4 करोड़ रुपये, पवन कल्याण ने 2 करोड़, महेश बाबू ने 1 करोड़, अलु अर्जुन ने 25 लाख, राम चरण ने 70 लाख और रजनीकांत ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 50 लाख रुपये दान किए हैं। यही नहीं कमल हासन ने तो अपने घर को ही अस्पताल बनाने की पेशकश कर दी है। वहीं, टेलीविजन क्षेत्र से कपिल शर्मा ने 50 लाख रुपये दान किए हैं।

भारत में 1071 हुई संक्रमित लोगों की संख्या

भारत में 1071 हुई संक्रमित लोगों की संख्या

बता दें भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। चीन के वुहान शहर से फैलने शुरू हुए इस वायरस ने यूरोपीय और पश्चिमी देशों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना वायरस से दुनियाभर में अभी तक करीब 34,007 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दुनियाभर में बीमारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 724,278 हो गई है। वहीं भारत में अभी तक संक्रमित मामलों की संख्या 1071 हो गई है, जबकि इस महामारी से 29 लोगों की मौत भी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+