कोरोना संकट में पाकिस्तानियों के सपोर्ट पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कह दी ये बात, हो रही तारीफ
नई दिल्ली, अप्रैल 24: अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर ट्रेंड #PakistanStandsWithIndia नपर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। दरअसल भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बाद बने भयावह हालातों के बाद पड़ोसी देश ने महामारी के खिलाफ भारत के पक्ष में अपना समर्थन दिखाया है। कंगना नेट्वीट कर लिखा कि, पाकिस्तान का यह टॉप ट्रेंड दिल को छू जाने वाला है।

कंगना ने ट्वीट कर लिखी ये बात
पाकिस्तान के टॉप ट्रेंड पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विट कर लिखा कि, पाकिस्तान का टॉप ट्रेंड #PakistanstandswithIndia दिल छूने वाला है। #भारत_का_वीर_पुत्र_मोदी ने देश को कोरोना की वैक्सीन दी है, उनकी दयालुता और प्रेम की प्रशंसा करते हुए देखकर अच्छा लगा। हम भी इन दिनों में उनकी सहानुभूति को स्वीकार करते हैं
#भारत_का_वीर_पुत्र_मोदी।

अमेरिका पर साधा निशाना
वहीं कंगना ने अमेरिका द्वारा भारत में कोविड वैक्सीन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के निर्यात पर लगी पाबंदियों को हटाने से इनकार करने पर टिप्पणी की है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि, देखो अब तुम्हें पता चल जाएगा कि मैंने गजनी का कभी समर्थन क्यों नहीं किया, और भारत में उसकी जीत के लिए नाचने वाले सभी लोगों पर नाराज हुई थी, लेकिन यह याद रखना कि यह वह नहीं है जिसे वह टीका नहीं मिलेगा, ये आप है जिसको भुगतना पड़ेगा।अगली बार आवाज उठाना याद रखें जब वो भारत के सीने में छुरा घोंपे।

जल्द ही इन फिल्मों में दिखेंगी कंगना
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना अब 'थलाइवी' में नजर आएंगी। यह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक है। पूरे देश में कोविड के मामलों में लगातार तेजी के चलते इस फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया था। 'थलाइवी' के अलावा कंगना 'धाकड़' और 'तेजस' में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications