केआरके का आरएसएस पर निशाना, बोले- संघ के लोग देशभक्त हो गए तो फिर...

मुंबई। एक्टर कमाल आर खान सोशल मीडिया पर कही अपनी बातों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में पीएम मोदी पर ट्वीट करने के बाद अब उन्होंने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है। केआरके ने कहा है कि आरएसएस ने आजादी की लड़ाई से दूरी बनाकर रखी, पहले गृहमंत्री ने आरएसएस को बैन भी किया लेकि आज ये लोग खुद को देशभक्त और दूसरों को गलत कह रहे हैं। अगर ये हो रहा है तो किसे सही और किसे गलत कहा जाए।

 केआरके ने किया है ये ट्वीट

केआरके ने किया है ये ट्वीट

केआरके ने ट्वीट कर लिखा है- कभी-कभी मैं यह समझने की कोशिश करता हूं कि सच्चाई क्या है? सही और गलत क्या है? तो मैं पाता हूं कि सही और गलत तो कुछ भी नहीं है। हर कोई जानता है हम अंग्रेजों के गुलाम रहे। जब देश अंग्रेजों से लड़ रहा था को आरएसएस ने आजादी की लड़ाई में शामिल होने से इनकार कर दिया। आजादी के बाद सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था। आज वही आरएसएस के लोग देशभक्त हैं और बाकी सभी लोगों को देशद्रोही कहा जा रहा है।

तालिबान से की तुलना

तालिबान से की तुलना

एक और ट्वीट में केआरके ने लिखा है- तालिबान और आईएसआईएस ने कैसे देशों बर्बाद किया? उन लोगों ने बहुसंख्यक आबादी को झांसे में लिया और ये समझाने में कामयाब रहे कि वे देश को चीन और अमरीका जैसे देशों से भी बेहतर कर देंगे। आज लोगों के पास घर और खाना नहीं है लेकिन आरएसएस के लोगों ने बहुसंख्यकों को ये भरोसा दे दिया है कि वो ही देशभक्त हैं।

पीएम मोदी पर भी साधा था निशाना

पीएम मोदी पर भी साधा था निशाना

केआरके ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को लेकर तंज कसा था जिसमें उन्होंने बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ने की बात कही थी। केआरके ने ट्टीट करते हुए लिखा था- ये सबूत है इस बात का कि मोदी जी के लिए देश और देशभक्ति सिर्फ वही है, जिससे वोट मिल सकें! उनके लिए कोई अछूत नहीं है! मोदी वोट पाने के लिए कुछ भी कह सकते हैं, कुछ भी कर सकते हैं, और किसी को भी अपना भाई, यार दोस्त बना सकते हैं! और बेचारे अनपढ़ भक्तों को ये सब समझ आता नहीं है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+