दिग्गज अभिनेता जितेंद्र पर लगा यौन शोषण का आरोप,कजिन ने कहा शूटिंग के दौरान की गंदी हरकत
Recommended Video

मुंबई। बॉलिवुड के दिग्गज स्टार जितेंद्र पर गंभीर आरोप लगे हैं। अभिनेता जितेंद्र पर उनकी कजिन ने घिनौना आरोप लगाया है और गिरफ्तारी की मांग की है। कजिन ने जितेंद्र पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 18 साल की उम्र में मेरे साथ गंदी हरकत की। कजिन ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हिमाचल प्रदेश में शिकायत दर्ज कराई है और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

जितेंद्र पर यौन शोषण का आरोप
अभिनेता जितेंद्र पर उनकी कजिन ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह 18 साल की थी और जितेंद्र 28 साल के थे तब उन्होंने शूटिंग के सेट पर मेरे साथ अश्लील हरकत की। कजिन ने जितेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

इतने सालों तक क्यों रही चुप?
जितेंद्र पर आरोप लगाने वाली कजिन ने कहा कि इस घटना के बाद वो चुप रही, क्योंकि इस घटना के बाद उसके दिमाग पर गहरा असर हुआ। वो चुप रही,क्योंकि जितेंद्र एक नामी एक्टर हैं और अमीरों का लोगों और नेताओं से अच्छे संबंध होते हैं। जितेंद्र के उनके माता-पिता से अच्छे संबंध थे इसलिए वो चुप रही कि उनके माता-पिता वो उनकी इस हरकत से दुख होता। लेकिन अब जब उनके माता-पिता का निधन हो गया है तो उन्होंने ये बात उठाई।

#MeToo से मिली हिम्मत
आरोप लगाने वाली लड़की ने कहा कि वो सालों तक चुप रही, लेकिन #METOO कैपेंन की वजह से उसे हिम्मत मिली। जब दुनियाभर की लाखों पीड़िताओं ने सबके सामने अपनी बात रखी तो उससे उसे भी हिम्मत मिली और उन्होंने जितेंद्र द्वारा किए गए अपराध को सबके सामने रखा। इस मामले पर जितेंद्र या उनके परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications