ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर की खत्म हुई सारी सेविंग्स, पत्नी ने सुनाई दर्द भरी दास्तां
मुंबई, 23 मई। भारत को कोरोना वायरस महामारी से लड़ते हुए एक साल से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी भी महामारी से छुटकारा नहीं पाया जा सका है। कोरोना के चलते कई संक्रमितों की जान गई लेकिन जो इसकी चपेट में नहीं आए उन्हें भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। कई लोगों की नौकरी चली गई तो कुछ लोगों का बना-बनाया काम बैठ गया। सिर्फ बिजनेस मैन या आम नौकरीपेशा लोगों का ही यह हाल नहीं है बल्कि बॉलीवुड और कई टीवी एक्ट्रेस को भी ऐसे ही हालत से गुजरना पड़ रहा है।

एक्टर राजेश खट्टर के परिवार पर आया संकट
बॉलीवुड-टीवी जगत के जाने-माने एक्टर और वाइस ओवर आर्टिस्ट राजेश खट्टर के परिवार को भी ऐसी ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक्टर राजेश खट्टर की पत्नी वंदना सजनानी ने बताया कि उनकी आर्थिक हालत इस समय ठीक नहीं है, पिछले दो साल में सारी सेविंग्स भी खत्म हो गई है। वंदना सजनानी के मुताबिक मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए उनको पिछले दो सालों में काफी खर्च करना पड़ा, जिसके उनकी बचत के पैसे भी खत्म हो गए।

दो साल में सारी सेविंग्स हुई खत्म
वंदना से पहले एक इंटरव्यू में राजेश खट्टर ने बताया था कि कोरोना वायरस संकट के बीच अपने परिवार के लिए अस्पताल में बेड ले पाना एक बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। अब उनकी पत्नी वंदना का कहना है कि उनके पास कोई काम नहीं था, कमाई बिल्कुल नहीं हो रही थी और घर की सारी सेविंग्स मेडिकल इलाज में खर्च करना पड़ा था। वंदना ने आगे कहा, 'जब कोरोना वायरस की पहली लहर आई तो वह अपने बेटे का ख्याल रखने में बिजी थीं।'

'पोस्ट मार्टम डिप्रेशन की हुई शिकार'
उन्होंने बताया, 'इस बीच मैं पोस्ट मार्टम डिप्रेशन से भी जूझ रही थीं, पिछली बार जब मैं अस्पताल में थी तो मुझे नहीं पता था कि बाहर क्या चल रहा है। पिछले साल मई में मुझे पोस्ट मार्टम डिप्रेशन हुआ था, जब लॉकडाउन हुआ तो उस समय मेरी हालत काफी ज्यादा खराब थी। तब से लेकर अभी तक बस अस्पताल के चक्कर ही लग रहे हैं। मैं यहां बहुत सारी सेविंग्स की बात कर रही हूं। एक्टर्स के तौर पर हमारी बहुत सारी सेविंग्स पूरे सालभर में अस्पतालों में भर्ती होने में चली गई है।'

लॉकडाउन और अस्पताल में खर्च हुए सारे पैसे
वंदना आगे कहती हैं, 'हमारे पास काम बिल्कुल नहीं है जितनी भी बचत थी लगभग वो सारी अस्पताल के खर्चे में खत्म हो गई, साथ ही लॉकडाउन में भी घर खर्च के लिए हमारे पास वही एक जरिया था। मेरा बेटा कुछ महीने के लिए अस्पताल में भर्ती था, इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक विज्ञापन में काम किया। इस बात से अस्पताल में भर्ती उनके पति और ससुर को बहुत धक्का लगा।'

ईशान और शाहिद कपूर के पिता है राजेश खट्टर
आपको बता दें कि कोरोना काल में राजेश खट्टर के पिता का निधन हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल से सीधे श्मशान घाट लेकर जाना पड़ा था। राजेश खट्टर भी अप्रैल के महीने में कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनके पिता की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। आपको बता दें कि राजेश खट्टर, बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर के पिता भी हैं और शाहिद कपूर के सौतेले पिता हैं ।
यह भी पढ़ें: यूपी: कोरोना वैक्सीन का ग्रामीणों में दिखा गजब का खौफ, मेडिकल टीम को देखकर सरयू नदी में लगा दी छलांग












Click it and Unblock the Notifications