किसान आंदोलन पर छलका धर्मेंद्र का दर्द, कहा- सेंटर में किस-किस से क्या-क्या कहा, लेकिन...

Actor Dharmendra On Farmers Protest: दिल्ली की सीमाओं पर 90 दिनों से किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसान कृषि कानून को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। दिल्ली की सीमाओं पर जारी इस आंदोलन में पंजाब और हरियाणा के किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं देशभर के किसान भी अपनी आवाज बुलंद करने के लिए अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। जहां एक तरफ किसान आंदोलन को दुनिया भर में समर्थन मिलने पर बवाल मचा था। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड हस्तियां और खिलाड़ी किसान आंदोलन के पक्ष और विपक्ष पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इन सब के बीच अब पंजाब की शान और बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कई बार किसानों के हक में उठाई आवाज

कई बार किसानों के हक में उठाई आवाज

देश में जारी किसान आंदोलन को लेकर धर्मेंद्र कई बार अपने किसानों के प्रति अपने नरम पक्ष को जाहिर कर चुके हैं, लेकिन फिर भी वो ज्यादा कुछ कहने से बचते नजर आए। कुछ दिनों से उनकी चुप्पी किसानों और पंजाब के लोगों को चुभी है, जहां पूरा पंजाब सहित वहां के अभिनेता किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रहे है। वहीं पंजाब की मिट्टी से आने वाले धर्मपाजी ने अब फिर किसान आंदोलन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सेंटर में किस-किस से बात नहीं की, लेकिन बात नहीं बनी

दरअसल, अपने ट्विटर अकाउंट पर धर्म पाजी ने एक सॉन्ग वीडियो शेयर किया था। जिस पर एक यूजर ने उन्हें किसान आंदोलन के मुद्दे पर ट्रोल करने की कोशिश की और किसानों की फोटोज शेयर कर ल‍िखा कि ये थे आप के अपने, जो अपने हक के लिए अभी भी लड़ रहे हैं और रोज कई मर रहे हैं पर अफसोस आज आपके अपने ये नहीं कोई और हैं। जिसके बाद उन्होंने तुरंत जवाब देते धर्मेंद्र ने लिखा कि ये बहुत कष्टदायी है। आप नहीं जानते हम ने सेंटर में किस किस से क्या क्या कहा है मगर बात नहीं बनी। बहुत दुखी हैं हम। दुआ करता हूं कोई हल जल्दी निकल आए, ख्याल रखें...आप सभी को प्यार'.

पंजाब में धर्मेंद्र के परिवार के खिलाफ गुस्सा

पंजाब में धर्मेंद्र के परिवार के खिलाफ गुस्सा

पंजाब में उनके परिवार के खिलाफ गुस्सा है। कई किसानों ने धर्मेंद्र सहित पूरे देओल पर‍िवार को पंजाब और हर‍ियाणा में शूट‍िंग नहीं करने देने की बात कही थी। आपको बता दें कि धर्मेंद खुद बीकानेर से भाजपा के सांसद रह चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटा सनी देओल भी सांसद है। यहां तक की अब तक सनी देओल और हेमा मालिनी ने भी इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कहा है। जबकि सनी देओल तो पंजाब के गुरदासपुर से सांसद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+