चंकी पांडे ने बताया दिलचस्प किस्सा, जब बिजनेसमैन की मौत पर रोने के लिए मिल रहे थे 5 लाख

चंकी पांडे को बिजनेसमैन की मौत पर रोने के लिए मिला था 5 लाख का ऑफऱ

मुंबई, 7 मई: फिल्मी कलाकारों को शादियों या दूसरे मौकों पर परफॉर्मेंस देते अक्सर देखा जाता है, इसके लिए ये लोग अच्छीखासी फीस भी लेते हैं लेकिन चंकी पांडे को मैयत पर जाने का ऑफर मिला था। अभिनेता चंकी पांडे को एक बड़े बिजनेसमैन की मौत के बाद उसके घर जाना था और वहां रोना था। इसके लिए उनको पांच लाख रुपए ऑफर हुए थे। फिल्म अभिनेता चंकी पांडे ने खुद अपनी जिंदगी का ये दिलचस्प किस्सा बताया है।

12 साल पुराना है किस्सा

12 साल पुराना है किस्सा

चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2009 में मुंबई के मुलुंड में एक मशहूर बिजनेसमैन की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस कारोबारी के परिवार ने चंकी से संपर्क किया और उन्हें रोने का प्रस्ताव दिया। परिवार चाहता था कि चंकी उनके घर आकर अंतिम संस्कार में शामिल हों और खूब रोनाधोना करें।

इसलिए चंकी को बुलाना चाहता था परिवार

इसलिए चंकी को बुलाना चाहता था परिवार

चंकी ने बताया कि वो लोग चाहते थे मेरे अंतिम संस्कार में आने से बिजनेसमैन को उधार देने वालों तक यह मैसेज जाएगा कि उनसे उनके पैसे किसी फिल्म प्रोजेक्ट में निवेश किए गए हैं जिसका मैं भी हिस्सा हूं। हालांकि चंकी ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था जिसके बाद कोई और एक्टर इसमें शामिल हुआ था।

चंकी ने दूसरे एक्टर को भेजा

चंकी ने दूसरे एक्टर को भेजा

चंकी पांडे ने ये प्रस्ताव रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ खड़े रहने के लिए पांच लाख रुपए बहुत थे लेकिन मैं सिर्फ फिल्मों में ही एक्टिंग करना चाहता था ना कि लोगों के अंतिम संस्कार में। चंकी पांडे ने बताया कि परिवार की मदद के लिए उन्होंने दूसरे एक्टर को भेज दिया था। उनके बदले जो एक्टर गए थे वो काफी खुशी से गए थे कि कुछ देर में ही पांच लाख मिल गए। चंकी ने हालांकि उस एक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया जो उनकी जगह पांच लाख लेकर अंतिम संस्कार में गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+