हिजाब विवाद: एक्टर चेतन कुमार ने जज पर ही खड़ा किया सवाल, ट्वीट कर कही ऐसी बात कि हो गए गिरफ्तार
बेंगलुरू, 23 फरवरी। हिजाब विवाद पर विवादित ट्वीट के चलते फिल्म अभिनेता और मानवाधिकार एक्टिविस्ट चेतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। चेतन कुमार ने कर्नाटक में चल रहे मौजूदा हिजाब विवाद और जस्टिस कृष्ण दीक्षित को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि चेतन के खिलाफ सो मोटो एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया। चेतन कुमार को आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

ट्वीट के चलते हुए गिरफ्तार
बेंगलुरू पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि चेतन कुमार को हिजाब विवाद और जस्टिस कृष्ण दीक्षित पर किए गए ट्वीट के चलते हिरासत में लिया गया है। चेतन ने 16 फरवरी को इस मामले पर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद पुलिस खुद से इसका संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई। चेतन की पत्नी मेघा ने भी फेसबुक पर एक वीडियो के जरिए चेतन की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि की है।

पत्नी ने की शिकायत
मेघा ने कहा कि चेतन घर से लापता हैं और उनका फोन बंद आ रहा है। उन्होंने बेंगलुरू पुलिस से इसकी शिकायत की है कि चेतन लापता हैं। बता दें कि कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद की कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस मामले की सुनवाई तीन जजों की बेंच कर रही है। इस बेंच में जस्टिस कृष्ण दीक्षित भी शामिल हैं। कर्नाटक हाई कोर्ट की बेंच हिजाब विवाद पर अलग शिकायतों और याचिकायों पर सुनवाई कर रही है।

2 साल पहले के ट्वीट को रीट्वीट कर कही ये बात
दरअसल चेतन कुमार ने तकरीब दो साल पहले जस्टिस कृष्ण दीक्षित पर उनके द्वारा रेप मामले में की गई टिप्पणी को लेकर एक ट्वीट किया था। उसी ट्वीट को एक बार फिर से रीट्वीट करते हुए चेतन ने जस्टिस कृष्णन पर सवाल खड़ा किया है। चेतन ने 16 फरवरी 2022 को जो ट्वीट किया उसमे लिखा, इस ट्वीट को मैने तकरीबन दो साल पहले कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के बाद किया था। जस्टिस कृष्णन दीक्षित ने रेप मामले में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अब एक बार फिर से वही जज हिजाब मामले पर सुनवाई कर रहे हैं कि हिजाब को स्कूल में होना चाहिए या नहीं। क्या उनके पास इस मामले में जरूरी स्पष्टता है।

जस्टिस दीक्षित पर ही खड़ा कर दिया सवाल
बता दें कि चेतन ने इससे पहले तकरीबन दो साल पहले जो ट्वीट किया था उसमे लिखा था, इस हफ्ते कर्नाटक हाई कोर्ट के जज जस्टिस कृष्ण दीक्षित ने रेप के आरोपी राकेश को अग्रिम जमानत दे दी और कहा कि बलात्कार के बाद सो जाना भारतीय महिलाओं के लिए अशोभनीय है, किसी महिला के साथ रेप हो तो वह इसके बाद इस तरह से बर्ताव नहीं करती है। लेकिन अशोभनीय महिला का आचरण नहीं बल्कि इस न्यायपालिका दीक्षित का जीवाश्म हो जाना है।












Click it and Unblock the Notifications