दूसरी बार पिता बने BJP सांसद मनोज तिवारी, Twitter पर शेयर की Little Princess की तस्वीर

Actor-BJP MP Manoj Tiwari Blessed with a Baby Girl: उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी बुधवार को दूसरी बार पिता बन गए हैं, उनके घर 30 दिसंबर को बेटी ने जन्म लिया है। मनोज तिवारी ने अपनी इस खुशी को अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी नन्हीं गुड़िया की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि 'मेरे घर आई एक नन्ही परी। मुझे एक बेटी का पिता बनने का सौभाग्य मिला है... जय जगदंबे।' ट्विटर पर यह फोटो शेयर करने के बाद मनोज तिवारी को ढेरों बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं और अभी तक उनकी तस्वीर को 56.5K Likes मिल चुके हैं।

Recommended Video

    Manoj Tiwari: BJP MP Manoj Tiwari बने पिता, बिटिया के जन्म पर बोले- Jai Jagdambe । वनइंडिया हिंदी
     मनोज तिवारी की हुई हैं दो शादियां

    मनोज तिवारी की हुई हैं दो शादियां

    मालूम हो मनोज तिवारी पहले से ही एक बेटी के पापा हैं। उनकी दो शादियां हुई हैं। उनकी पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी, लेकिन शादी के 11 साल बाद दोनों का तलाक हो गया, इस शादी से दोनों को एक बेटी है, जो कि मुंबई में पढ़ाई करती है। साल 2012 में रानी को तलाक देने के बाद मनोज तिवारी ने दूसरी शादी की, ये बेटी उनकी दूसरी शादी से हैं। आम तौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं।

    भोजपुरी फिल्मों का बड़ा चेहरा हैं मनोज तिवारी

    भोजपुरी फिल्मों का बड़ा चेहरा हैं मनोज तिवारी

    करीब दस साल भोजपुरी फिल्मों में गायक के रूप में नाम कमाने वाले मनोज तिवारी ने साल 2003 में 'ससुरा बड़ा पैसे' वाला फिल्म बनाई, जिसने सफलता का नया इतिहास रचा और इसके बाद इन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं और ये भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहलाने लगे। साल 2009 में मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी की ओर से राजनीति में अपना भविष्य आज़माया था किन्तु असफल रहे थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली और वो इस वक्त भाजपा के सक्रिय नेताओं में से एक हैं, मौजूदा तौर पर वो उतर-पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य हैं।

    'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को लेकर दिया ये बयान

    'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को लेकर दिया ये बयान

    अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मनोज तिवारी इन दिनों किसानों पर दिए गए अपने बयान की वजह से काफी चर्चित हैं। दरअसल मनोज तिवारी ने बुधवार को दावा किया था कि किसानों के आंदोलन को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' दिल्ली की सीमा को शाहीन बाग में बदलने की कोशिश कर रही थी। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ साउथ दिल्ली में स्थित शाहीन बाग में काफी समय तक लोगों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस प्रदर्शन को खत्म करा दिया गया।

     'देश में शांति भंग करने की यह एक सुनियोजित साजिश'

    'देश में शांति भंग करने की यह एक सुनियोजित साजिश'

    मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान 'खालिस्तान' के समर्थन में नारे लगे थे और इस प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री को धमकी दी गई, ऐसे में यह सब दर्शाता है कि देश में शांति भंग करने की यह एक सुनियोजित साजिश थी। जिस तरह से तरह से कुछ गुट यहां एनआरसी व सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में इकट्ठे हुए थे, उससे साफ है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग एक बार फिर से शाहीन बाग 2.0 के जरिए किसानों के प्रदर्शन को उग्र करना चाहते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+