एक्टर Anupam Kher के बेटे सिकंदर खेर कर रहे काम की तलाश, बोले- मुझे काम की बहुत जरूरत है, मैं...

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। लेकिन इस बार अनुपम खेर नहीं बल्कि उनके बेटे सिकंदर खेर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सिकंदर की एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने अपने लिए काम मांगा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी तस्वीर भी शेयर की है। सिंकदर की इस पोस्ट पर आम जनता से लेकर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कैप्शन में लिखा है- काम की जरूरत है

कैप्शन में लिखा है- काम की जरूरत है

सिकंदर खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'काम की जरूरत है, हंस भी सकता हूं।' उनकी इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें काम की जरूरत है और इस समय उनके हाथ में कोई प्रोजेक्ट नहीं है। लेकिन अगर हम सिकंदर खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में एक दो नहीं बल्कि तीन वेब सीरीज में दिखाई दिए थे। उन्होंने अपने अभिनय के लिए लोगों से काफी तारीफ भी बटोरी है।

तीन वेब सीरीज में दिखाई दिए

तीन वेब सीरीज में दिखाई दिए

सिकंदर के लिए साल 2020 काफी व्यस्त रहा है। उन्होंने वेब सीरीज 'मुमभाई', 'आर्या और 'द चार्जशीट: इन्नोसेंट और गिल्टी' में काम किया है। सिकंदर की पोस्ट पर अभिनेता अंगद बेदी ने स्माइली वाला रिएक्शन दिया और इमोजी शेयर किए। सिकंदर ने अपनी इस पोस्ट में फैंस के सवालों के जवाब भी दिए हैं। लोगों की बात करें तो उन्हें सिकंदर का अभिनय काफी पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा है, 'आप बहुत प्रतिभाशाली एक्टर हैं। अपनी स्पिरिट ऊंची रखें। जरूर आपका काम से भरपूर समय आने वाला है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, आप ग्रेट हैं, मुझे आर्या में आपका अभिनय बहुत पसंद आया।'

इन फिल्मों में किया है काम

सिकंदर खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। इनमें औरंगजेब, रोमियो अकबर वॉल्टर, द जोया फैक्टर का नाम शामिल है। अब वह जल्द ही अक्षय कुमार की आने वाले फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+