अनुपम खेर की फोटो लगे नोट से लगाया 1.60 करोड़ का चूना, एक्टर ने वीडियो किया शेयर, जानें पूरा मामला?
Anupam Kher Photo Fake Note: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है। जिसको खुद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। वीडियो एक न्यूज क्लिप है और उसमें 500-500 के नोटों पर गांधी जी की जगह एक्टर अनुपम खेर की फोटो छपि हुई है। वीडियो में नोटों के कई सारे बंडल है। जिनको देखने के बाद एक्टर के साथ-साथ लोग भी चौंकते हुए नजर आ रहे हैं।
हैरान कर देने वाला यह मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है, जहां एक व्यापारी को नकली ₹500 के नोटों के साथ ठगे जाने पर अभिनेता अनुपम खेर ने हैरत जताई है, जिस पर महात्मा गांधी की जगह अभिनेता की तस्वीर थी।

अनुपम खेर ने वीडियो किया शेयर
अनुपम खेर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "लो जी कर लो बात! पांच सौ के नोट पर गांधी जी की फ़ोटो की जगह मेरी फ़ोटो? कुछ भी हो सकता है!" इसी के साथ 69 वर्षीय अभिनेता ने नकली नोटों की बरामदगी के बारे में एक रिपोर्ट का वीडियो भी शेयर किया।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह रिसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है।
₹1.60 करोड़ का सोने का किया सौदा
जानकारी के अनुसार शिकायत 24 सितंबर को नवरंगपुरा पुलिस स्टेशन में सर्राफा व्यापारी मेहुल ठक्कर ने दर्ज कराई थी। उन्होंने दावा किया कि उनके एक कर्मचारी से संदिग्धों ने ₹1.60 करोड़ कीमत का 2,100 ग्राम सोने के सौदे के लिए संपर्क किया था।
आगे बताया कि इन लोगों ने 1.30 करोड़ रुपए नकद दिए और अगले दिन बाकी 30 लाख रुपए देने का वादा किया। लेकिन सोना सौंपने के बाद वे गायब हो गए और व्यापारी को पता चला कि सारे नोट नकली थे। जिसके बाद पुलिस ने अहमदाबाद शहर के मानेक चौक इलाके में सर्राफा व्यापारी मेहुल ठक्कर की शिकायत पर केस दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications