बॉलीवुड को लगा एक और झटका, चलते-चलते फेम एक्टर विशाल आनंद का निधन
एक्टर विशाल आनंद का निधन, फिल्म चलते-चलते से कमाया था नाम
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता और निर्माता विशाल आनंद का रविवार को निधन हो गया है। वो 82 साल के थे। बीते काफी समय से वो बीमार चल रहे थे। परिवार ने सोमवार को बयान जाारी कर उनकी मौत के बारे में बताया है। विशाल आनंद ने 70 के दशक में कई फिल्मों में काम किया था। उनको चलते-चलते, सारे गामा, दिल से मिले दिल और टैक्सी ड्राइवर से पहचान मिली थी। उन्होंने फिल्म निर्देशन भी किया था और प्रोड्यूसर भी थे। विशाल, देव आनंद के भतीजे थे।

उनका असली नाम भीष्म कोहली थी लेकिन फिल्मों में उन्हें विशाल आनंद के नाम से पहचान मिली। विशाल आनंद ने ही बप्पी लहरी को पहली बार फिल्म चलते-चलते में संगीत देने का मौका दिया था। जानेमाने एक्टर पूरब कोहली विशाल आनंद के भतीजे हैं। बता दें कि हाल के दिनों में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों का निधन हो चुका है। ये बॉलीवुड को एक और झटका है।












Click it and Unblock the Notifications