बिग बॉस पर भड़के अली गोनी, BB हाउस में की तोड़फोड़ की कोशिश, बोले-जो उखाड़ना है उखाड़ लें
मुंबई। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के हाउस में हाल ही में टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। जल्दबाजी में हुई एंट्री के चलते उन्हें घर के एक हिस्से में बने ग्लास के एक कमरे में सभी घरवालों से दूर क्वारंटाइन में रखा गया है। अपनी बेस्ट फ्रेंड जैस्मिन भसीन को परेशान देखकर कोरोना वायरस के बीच क्योंकि उन्होंने अचानक ही शो में आने का फैसला लिया था। उसी कमरे में रखे लैंडलाइन के जरिए वह सभी घरवालों से बात करते हैं। अभी तक हंसी मजाक करते दिख रहे अली गोनी आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में काफी एग्रेसिव नजर आने वाले हैं। अली ने गुस्से में बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने तक की कोशिश की।

अली गोनी ने खोया आपा
सामने आने बिग बॉस के प्रोमो में अली गोनी को काफी गुस्से में दिखाया गया है। घर में कुछ ऐसा हुआ जिसने अली गोनी को आपा खोने पर मजबूर कर दिया। गुस्साए अली गोनी ने बिग बॉस के घर में तोड़फोड़ करने की धमकी तक दे डाली और कहा कि ना माइक पहनूंगा ना खाना खाउंगा...तोड़ के निकलूंगा, फिर निकाल दो बाहर। मैं कसम खाता हूं, सब तोड़ दूंगा। एक-एक चीज यहां पे अभी।
Recommended Video

अली ने धमकी देते हुए कहा- जो उखाड़ना है उखाड़ लें
घरवालों के समझाने के बावजूद अली गोनी किसी की नहीं सुनते और कहते हैं, 'जो उखाड़ना है उखाड़ लें, निकालना है शो से तो निकाल दें। जैस्मिन उन्हें शांत रहने के लिए कहती हैं, लेकिन अली उनकी भी सुनने से इनकार कर देते हैं। जैस्मिन कहती हैं कि ऐसे गुस्सा नहीं करते। जिस पर अली चीखते हुए कहते हैं- 'क्यों नहीं करूं यार, मैं शो करने आया हूं, बंद होने नहीं आया यहां। यही चाहते हैं, ये...ये?'

अली का ये रूप देख सभी हुए हैरान
उनका ये रूप देख घरवाले सभी हैरान नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे बिग बॉस पर जमकर बरसते नजर आ आए। अली वीडियो में अपने रूम की ग्लास के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश करते दिखे। यही नहीं, अली की इस हरकत को लेकर अब जल्द ही कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान उनकी क्लास भी लगाने वाली हैं। जल्द ही 'बीबी की अदालत' टास्क के लिए फराह खान की शो में एंट्री होगी।

जैस्मिन भसीन के हैं अच्छे दोस्त
अली शो में काफी दमदार नजर आ रहे हैं। शो में जैस्मिन भसीन को वे पहले से जानते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। अली गोनी ने एमटीवी स्प्लिट्सविला 5 के साथ टेलीविजन पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ये है मोहब्बतें से अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद अली टीवी शो कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां, ये कहां आ गए हम और नागिन 3 जैसे शो में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications