अक्षय कुमार के कजिन की हार्ट अटैक से मौत, बेड पर मिला शव
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के चचेरे भाई (बुआ के बेटे) सचिन कुमार का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। सचिन कुमार ने एकता कपूर के शो कहानी घर घर की में अभिनय किया था। इस शो के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी और फोटोग्राफर बन गए थे। सचिन अपने भाई अक्षय कुमार के काफी करीब करीब माने जाते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस दिन सचिन कुमार की मौते हुई वे अपने माता-पिता के साथ थे।
Recommended Video

सचिन कुमार ने 13 मई को अपना जन्मदिन मनाया था
रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन कुमार ने 13 मई को अपना जन्मदिन मनाया और उसके दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। 42 साल के सचिन के निधन की खबर को उनके दोस्त राकेश पॉल ने कंफर्म किया। उन्होंने बताया कि, सचिन के करीबियों से मुझे यह जानकारी मिली कि गुरुवार की रात को सचिन सोने के लिए अपने कमरे में गया, तो अगली सुबह उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में सचिन के माता-पिता ने चाभी का इंतजाम किया और दरवाजा खोलने पर देखा कि सचिन मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़े मिले।

दूसरी चाभी से खोला गया गेट
राकेश पॉल ने कहा कि, जब तक मुझे उनके निधन का जानकारी मिली, उन्हें श्मशान ले जाया जा चुका था। सचिन और मेरी दोस्ती काफी पुरानी है। एक्टिंग की दुनिया में हमने साथ में ही शुरुआत की थी। हम दोनों हमेशा ही एक एक-दूसरे से टच में रहा करते थे, लेकिन मैं पिछले पांच साल से उनसे मिल नहीं पाया। हम हमेशा से एक-दूसरे से मिलने की प्लानिंग करते थे और फिर किसी न किसी कारण से हमारा मिलना रह जाता था। उन्होंने फेसबुक पर उनकी फोटो शेयर की और लिखा, 'मेरे भाई तुम्हारा मुस्कुराता हुआ चेहरा हमेशा याद रखेंगे... सचिन तुम बहुत जल्दी चले गए यार...।

मशहूर सीरियल 'कहानी घर घर की' में की थी एक्टिंग
सचिन स्टार प्लस पर आनेवाले मशहूर सीरियल 'कहानी घर घर की' और सोनी टीवी के शो 'लज्जा' में काम कर चुके हैं। लेकिन कुछ साल पहले सचिन ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी और पिछले कुछ समय से फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रहे थे। सचिन ने 13 मई को अपना जन्मदिन मनाया था। सचिन के निधन पर कई लोगों ने दुख जताया है। फिल्म क्रिटिक सलिल साद ने ट्विटर पर लिखा है, हमने साथ में काम किया था और अब पता चला कि तुम नहीं रहे।'
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications