कोरोना होने के बाद अक्षय कुमार हुए अस्पताल में भर्ती, जानिए कैसी है एक्टर की तबीयत

कोरोना होने के बाद अक्षय कुमार हुए अस्पताल में भर्ती, जानिए कैसी है एक्टर की तबीयत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार (05 अप्रैल) को अस्पातल में भर्ती हो गए हैं। अक्षय कुमार ने रविवार (04 अप्रैल) को इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोविड-19 पॉजिटिव पाए हैं। अस्पताल में भर्ती होने की सूचना अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। अक्षय कुमार ने कहा है वो डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। पहले अक्षय कुमार ने बताया था कि वो होम क्वॉरंटीन में हैं। अक्षय कुमार के अलावा बॉलीवुड में गोविंदा, आलिया भट्ट, आमिर खान, फातिमा सना सेख सहित लगभग दर्जन भर स्टार कोरोना से संक्रमित हैं।

Recommended Video

    कोरोना होने के बाद अक्षय कुमार हुए अस्पताल में भर्ती, जानिए कैसी है एक्टर की तबीयत
    Akshay Kumar

    अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर सोमवार (05 अप्रैल) को लिखा, ''आप जो मेरे लिए दुआ कर रहे हैं, उसका असर हो रहा है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। लेकिन एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने मुझे अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी है। मैं हॉस्पिटल में एडमिट हो गया हूं। मैं जल्दी घर वापसी करूंगा। आप लोग अपना ध्यान रखें।''

    कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रविवार (04 अप्रैल) की शाम को ही अक्षय कुमार मुंबई के पवई इलाके में डॉ. एच. एल. हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। हालांकि अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में वो किस अस्पताल में भर्ती हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं दी है। अस्पताल की ओर से अक्षय कुमार की तबीयत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    कोरोना संक्रमित होने से पहले अक्षय कुमार फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग में बिजी थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताहिक फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अक्षय कुमार सहित इस फिल्म से जुड़े लगभग 70 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। जिसमें से 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग को रोक दी गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी लीड रोल में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+