आदित्य पंचोली को फोन पर धमकी देकर मांगे 25 लाख रुपये, जांच शुरू

मुंबई। हमेशा विवादों में रहने वाले अभिनेता आदित्य पंचोली एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, उन्हें किसी अज्ञात शख्स ने फोन पर जान की धमकी देते हुए 25 लाख रुपयों की मांग की है। इस सिलसिले में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पंचोली की ओर से लिखित शिकायत दी गई है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंचोली ने पुलिस से कहा है कि उन्हें किसी मुन्ना पुजारी नाम के इंसान ने फोन किया था, जो कि उन्हें 18 अक्टूबर से कॉल कर रहा है और मैसेज किए हैं और उनसे 25 लाख रूपए की मांग की है। इस पूरे मसले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि धमकी देने वाले शख्स ने पंचोली को अपना बैंक अकाउंट नंबर भी दिया और कहा कि इसमें पैसे ट्रांसफर कर दो।

आदित्य पंचोली को फोन पर धमकी देकर मांगे 25 लाख रुपये, जांच शुरू

वर्सोवा पुलिस स्टेशन की सीनियर इंस्पेक्टर किरण काले ने कहा कि हमें आदित्य पंचोली की ओर से शिकायत मिली है। अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है, हम जांच कर रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच की ऐंटी-एक्सटॉर्शन सेल भी इस बारे में जांच कर रही है। मुन्ना पुजारी का किसी अंडरवर्ल्ड से संबंध है ये बात अभी तक क्लीयर नहीं है क्योंकि इससे पहले अभी तक केवल रवि पुजारी का ही नाम आता था जिसने एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार फिल्मस्टार्स को धमकी दी है। फिलहाल वो इस वक्त देश से फरार चल रहा है।

आदित्य पंचोली का विवादों से चोली-दामन का साथ

गौरतलब है कि आदित्य पंचोली का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है। उन पर हाल ही में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने कई तरह के आरोप लगाए थे, जिसके बाद आदित्य ने उन पर मानहानि का केस किया है। उनके बेटे सूरज पंचोली का नाम भी अभिनेत्री जिया खान के खुदकुशी केस में आया था। उनपर जिया को आत्महत्ता के लिए उकसाने का आरोप है। फिलहाल वह जमानत पर हैं।

नशे की हालत में मारपीट

इसके अलावा आदित्य पंचोली पर जुहू के एक पब में एक गार्ड के साथ नशे की हालत में मारपीट का आरोप भी लग चुका है कुछ वक्त पहले उनका अपने पड़ोसी से किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से दोनों के बीच में मारपीट भी हुई थी, दोनों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+