'आप' में टिकट को लेकर बगावत, अपने चहेतों को टिकट दे रहे हैं केजरीवाल

रूपा का कहना है कि पार्टी खुद ही अपने अनुशासन और मर्यादाओं का पालन नहीं कर रही है। यह ध्यान देने योग्य है कि 'आप' ने लोकसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव और आशुतोष जैसे बड़े नाम हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि पार्टी में बगावत होने के कारण उम्मीदवारों की अगली लिस्ट आने में विलंब हो सकता है। टिकट बंटवारे के बाद कई और कार्यकर्ताओं के असंतुष्ट होने की बात की जा रही है।
गौर हो कि दिल्ली में विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने केजरीवाल पर मनमानी करने का आरोप लगाया था। उन्हें बगावत करने के कारण पार्टी से निकाल दिया गया था।
'आप' लोकसभा चुनाव के लिए भले ही प्रत्याशियों की घोषणा कर रही हो, लेकिन दिल्ली में पार्टी की असफलता के बाद नेताओं की क्षमता पर जनता को भी संदेह है। केजरीवाल की पूर्व सहयोगी रही किरण बेदी का कहना है कि 'आप' के नेता आंदोलन कर सकते हैं, पर सरकार नहीं चला सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications