बिहार के श्रमिकों को लेकर 'फर्जी खबर' पर एक्शन, DMK की शिकायत पर OpIndia के CEO पर FIR दर्ज
तमिलनाडु में बिहार के श्रमिकों पर हमले लेकर फर्जी खबरें प्रसारित करने के मामले में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) आईटी सेल के मंडल सचिव सूर्यप्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

Bihar workers in Tamil Nadu: तमिलनाडु पुलिस ने प्रवासी मजदूरों पर हमले को लेकर फर्जी खबरें फैलान के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। ये कार्रवाई वेब पोर्टल ऑपइंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संपादक के खिलाफ की है। ऑपइंडिया प्रमुख के खिलाफ ये एक्शन तमिलनाडु में डीएमके की शिकायत पर लिया गया, जिसमें पार्टी की ओर से ट्वीटर पर फर्जी पोस्ट करने और श्रमिकों में भय की भावना उत्पन्न करने का दोष है।
प्रवासी श्रमिकों को लेकर फर्जी खबरों के मामले में कार्रवाई को लेकर अवाडी शहर पुलिस आयुक्तालय पुलिस ने एक बयान में कहा कि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) आईटी सेल के मंडल सचिव सूर्यप्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि ट्विटर पर उनके पोस्ट गलत थे, जिसका उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों में भय पैदा करना था।
मामले में तमिलनाडु के थिरुनिनरावुर पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी को लेकर पुलिस ने कहा की आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं मामले में इससे पहले तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई, भाजपा प्रवक्ता प्रशांत उमराव और दैनिक भास्कर अखबार के संपादक मोहम्मद तनवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच करने के लिए बिहार के अधिकारियों की एक टीम ने पिछले हफ्ते शनिवार को तमिलनाडु का दौरा किया। अधिकारियों ने दक्षिण भारत के राज्यों में प्रवासी मजदूरों के खिलाफ लक्षित हिंसा के मामले को लेकर प्रवासी श्रमिकों, श्रम ठेकेदारों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से बात कर रही। बिहार के पुलिस अधिकारियों का दल विवाद की पृष्ठभूमि जानने का प्रयास कर रहा है।
मामले में बिहार के ग्रामीण विकास सचिव बालमुरुगन ने कहा, "हम तमिलनाडु सरकार और जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके मन से भय को दूर करने के लिए उठाए गए कदमों से संतुष्ट हैं।"
इससे पहले ही तमिलनाडु पुलिस महानिदेशक सिलेंद्र बाबू ने कहा प्रवासी श्रमिकों को हमले की खबरों को फर्जी बताया था। उन्होंने कहा, "किसी ने यह कहते हुए झूठे और शरारती वीडियो पोस्ट किए गए। इसको लेकर तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमले का दवा किया गया। दरअसल, तमिलनाडु के तिरुपुर और कोयंबटूर जिलों से दो वीडियो वायरल हुआ था। दावा किया गया था कि बिहार के मजदूरों पर हमला किया गया है। इस मामले में तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक सिलेंद्र बाबू ने कहा, ''किसी ने यह कहते हुए झूठे और शरारती वीडियो पोस्ट किए कि तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमला किया गया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications