झारखंड कैश कांड: बंगाल CID का एक्शन, कांग्रेस विधायकों के घर ताबड़तोड़ छापेमारी
नई दिल्ली, 08 अगस्त। झारखंड कैश कांड में बंगाल सीआईडी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। सोमवार को झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप के आवासों पर छापेमारी की और छापेमारी की गई। मामले में आरोपी विधायकों के खिलाफ सीआईडी सभी अहम सबूतों को लेकर कार्रवाई कर रही है।

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 49.37 लाख रुपये के नोटों की गड्डी के साथ तीन कांग्रेस विधायक पकड़े गए। ये सभी एक ही गाड़ी पर सवार थे। जिसमें जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलिबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल थे। ये कार्रवाई पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा के पांचला में की थी।
कांग्रेस के तीनों विधायक इस वक्त बंगाल जेल में बंद हैं। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने तीनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया था। इसके साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने इन विधायकों पर झारखंड की कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया।
मामले में अब सीआईडी की जांच तेज हो गई है। 13 सदस्यीय सीआईडी टीम सोमवार को रांची स्थित खिजरी विधायक राजेश कच्छप के घर पहुंची और तलाश ली। जामताड़ा में विधायक इरफान अंसारी के घर पर भी सीआईडी बंगाल की टीम ने छापा मारा। समाचार एजेंसी ने स्थानीय पुलिस के हवाले से कहा कि सोमवार को झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों के आवासों पर छापेमारी की और छापेमारी की हई। ये सभी विधायक पहले हावड़ा में भारी नकदी के साथ पकड़े गए थे। स्थानीय पुलिस को मदद के लिए लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications