यूपी में पड़ोस के लड़कों ने युवती पर फेंका तेजाब

घटना वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के आमाशुक्ल गांव की है, जहां 20 वर्षीय युवती पर आज पड़ोस के ही धमेर्ंद्र, मझलू और गोलू ने उस समय तेजाब फेंक दिया, जब वह शौच के लिए जा रही थी। तीनों युवक एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद वे मौके से फरार हो गए।
वाल्टरगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी कमर, गले और पीठ का हिस्सा झुलस गया है।
कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में जमीन की रंजिश में तेजाब फेंकने की बात सामने आ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications