प्रियंका गांधी का कांग्रेस में कौन कर रहा है अपमान? आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा इशारा

Acharya Pramod Krishnam on Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए पूर्व पार्टी नेता और प्रियंका गांधी के करीबी रह चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी की आंतरिक स्थिति को लेकर कई सनसनीखेज दावे किए हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस से निकाले जाने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि सचिन पायलट और प्रियंका गांधी वाड्रा का पार्टी में अपमान किया जा रहा है।

pramod krishnam on priyanka

बिना पोर्टफोलियो के महासचिव बनाया गया, ऐसा कभी नहीं हुआ- कृष्णम
उन्होंने तो यहां तक कहा है कि सचिन पायलट तो भगवान शिव की तरह विष पी रहे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को जिस तरह से बिना पोर्टफोलियो के महासचिव बनाया गया है, वैसा पार्टी के इतिहास में कभी नहीं हुआ।

'प्रियंका से पूछिए कि राहुल की यात्रा में क्यों नहीं शामिल हो रही हैं'
प्रमोद कृष्णम ने कहा है, 'प्रियंका गांधी से पूछिए कि क्या वो इसको लेकर खुश हैं। उनसे पूछिए कि वह राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में क्यों नहीं शामिल हो रही हैं।'

राहुल गांधी की ओर है प्रमोद कृष्णम का इशारा
अगर कृष्णम के आरोपों को गौर से देखें तो वह बिना नाम लिए पार्टी नेता राहुल गांधी की ओर सारे इशारे कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इन सबको अपमानित करने का खेल कौन कर रहा है, क्योंकि हमारे अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) तो एक रबर स्टांप हैं।'

कांग्रेस ने 6 साल के लिए किया है निष्कासित
कांग्रेस पार्टी ने कृष्णम को अनुशासनहीना और पार्टी-विरोधियों टिप्पणियों के आरोप में 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। कृष्णम ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'जब मैं 16 या 17 साल का था तो मैंने राजीव गांधी से कहा था कि मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा। आज मैं पीएम मोदी से कहता हूं कि मैं पीएम मोदी के साथ खड़ा रहूंगा, क्योंकि वह देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।'

मैं मोदीजी के साथ हूं क्योंकि वे देश के साथ हैं- प्रमोद कृष्णम
उन्होंने सवाल किया कि 'हर कोई पूछ रहा है कि मेरी गलती क्या थी, क्या इसकी वजह नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ से मुकाकात या फिर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थिति है।'

जब उनसे सवाल किया गया कि वे बीजेपी में शामिल होंगे तो उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि वे क्या करेंगे। प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'मुझे भगवान में विश्वास है। जहां भगवान मुझे ले जाएंगे, वहां मैं जाऊंगा। मैं मोदीजी के साथ हूं क्योंकि वे देश के साथ हैं।'

क्या भगवान राम का नाम लेना पार्टी-विरोधी है?- निष्कासित कांग्रेस नेता
उन्होंने सवाल किया, 'कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल को बताना चाहिए कि पार्टी-विरोधी गतिविधियां क्या हैं? क्या भगवान राम का नाम लेना पार्टी-विरोधी है? क्या अयोध्या जाना पार्टी-विरोधी है?'

वे बोले, 'कांग्रेस पार्टी के कई फैसलों से मैं सहमत नहीं हुआ, जैसे कि आर्टिकल 370 की समाप्ति। कांग्रेस को इसका विरोध नहीं करना चाहिए था। जब डीएमके नेता ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की तो उसे उनका समर्थन नहीं करना चाहिए था।'

बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
प्रियंका को लेकर कृष्णम के आरोपों को लेकर पूर्व कांग्रेसी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर पोस्ट के जरिए उनके निष्कासन को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

उन्होंने लिखा है, 'वर्षों पहले जब मैं कांग्रेस में था, मैंने निजी तौर पर आचार्य से कहा था कि प्रियंका, राहुल से बेहतर नहीं हैं, लेकिन वे प्रियंका के वफादार बने रहे। आज प्रियंका के जोरदार बचाव की वजह से उन्हें राहुल गांधी के क्रोध का शिकार होना पड़ा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+