घूमने आई अमेरिकी महिला से गैंगरेप करने वाले आरोपी हैं सीरियल रेपिस्ट?

इस साल मार्च में एक फाइव स्टार होटल में अमेरिकी महिला यात्री से एक टूरिस्ट गाइड और उसके चार साथियों ने गैंगरेप किया था।

नई दिल्ली। देश की राजधानी में विदेशी महिला से गैंगरेप करने वाले ट्रैवेल गाइड और इसके साथियों ने दूसरी विदेशी महिलाओं के साथ भी दुराचार किया है। पीड़िता को उन्होंने खुद बताया था कि उन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया और जापान की महिला टूरिस्ट के साथ रेप किया है।

rape

इस साल मार्च में एक फाइव स्टार होटल में अमेरिकी महिला यात्री से एक टूरिस्ट गाइड और उसके चार साथियों ने गैंगरेप किया था। तभी उन्होंने पिछली वारदातों के बारे में भी उसे बताया था। पुलिस अब दोनों पीड़ित महिलाओं की पहचान की कोशिश कर रही है।

फिलहाल एक टूरिस्ट ग्रुप को लेकर निकले गाइड को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी और उसके साथियों ने उसे दो दिन तक होटल में बंद कर रखा था और उसके साथ ज्यादती करते रहे।

25 वर्षीय पीड़िता की ओर से दिए गए बयान के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों में से दो ऐसे हैं जिन्होंने रेप की वारदातों को लगातार अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस की एक टीम पीड़िता से मिलने के लिए अमेरिका भी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों में से एक होटल का मालिक था। उन्होंने पानी में नशीला पदार्थ मिलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+