उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- लॉकडाउन में किसानों का सबसे ज्यादा ध्यान रखे सरकार

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि लॉकडाउन में केंद्र और राज्य सरकारें खेती और किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका ख्याल रखें। बुधवार को उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि में कृषि संबंधित कार्यों तथा कृषि उत्पाद के आवागमन को रोका नहीं जाना चाहिए। नायडू ने कहा, केंद्र और राज् ऐसे उपाय करें जिससे किसानों को कृषि कार्य में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

t venkaiah naidu

उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को नायडू से मुलाकात कर लॉकडाउन के दौरान किसानों की समस्याओं के समाधान किये जाने के उपायों से अवगत कराया है। नायडू ने कहा है कि कृषि क्षेत्र संगठित नहीं है इसलिए आमतौर पर किसानों की बात अनसुनी रह जाती है। इसलिए सरकार का यह दायित्व है कि वह उनके हितों का संरक्षण करे।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के फैसले के लिए सरकार का समर्थन किया है। नायडू ने कहा, मैं सभी लोगों से आह्वान करता हूं कि आप इस महामारी की चुनौती को परास्त करने के अपने संकल्प को और मजबूत करें। उज्ज्वल भविष्य के लिए हमें आज कुछ मुश्किलें उठानी पड़ेंगी। अंतत: हमारी ही विजय होगी। यह लड़ाई कितनी लंबी चलेगी, यह हम लोगों पर निर्भर करेगा।

बता दें कि देश में 25 मार्च से 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया गया था। जिसे 14 मार्च को प्रधानमंत्री ने 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे फसल काटने और बेचने में किसानों को दिक्कत हो रही है। कोरोना से बचाव ते लिए लॉकडाउन लगाया गया है। भारत और दुनियाभर के ज्यादातर देशों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 11,933 हो गई है। अब तक 392 मौतें इस वायरस के चलते हो चुकी हैं। 10,197 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,344 को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। भारत में कोरोना संक्रमण के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है। दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या अब बीस लाख के करीब पहुंच गई है। दुनियाभर में अब तक 19,97,860 लोगों में संक्रमण पाया जा चुका है। इससे अब तक एक लाख 26 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+