नितिन गडकरी बोले- सरकार के लिए मुसीबत बन गया है अच्छे दिन का नारा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया 'अच्छे दिन' का नारा अब उनकी सरकार के लिए मुसीबत बन रहा है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह नारा गले में हड्डी की तरह अटका हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह नारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिया था।

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा, 'अच्छे दिन सिर्फ मानने से होते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल्ली में एक एनआरआई मीटिंग में पहली बार इस नारे का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि 'अच्छे दिन आएंगे'।'
'मोदी ने सिर्फ दोहराया था नारा'
केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह से तब सवाल किया गया था कि अच्छे दिन कब आएंगे तो उन्होंने जवाब दिया था कि भविष्य में आएंगे। गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी यही नारा दोहराया लेकिन अब यह सरकार के गले में हड्डी की तरह अटक गया है। उन्होंने कहा, 'अच्छे दिन कभी नहीं आते, यह सिर्फ मानने से होते हैं।'
चुनावों में मोदी ने दिया था नारा
2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग हर रैली में अच्छे दिन के नारे का इस्तेमाल किया। यहां तक कि चुनाव जीतने के बाद गुजरात में पहली सभा में उन्होंने 'अच्छे दिन आ गए' का नारा भी दिया था। बीजेपी ने भी चुनाव प्रचार में इसका खूब इस्तेमाल किया।
#WATCH: 'Acche Din' Was Manmohan Singh's Quote, we Are Stuck With It, says Union Minister Nitin Gadkari pic.twitter.com/GMA4xhUbup
— ANI (@ANI_news) September 13, 2016












Click it and Unblock the Notifications