'सीएम योगी आए तो एसी-सोफा आया, गए तो उनके साथ ही चला गया'
शहीद प्रेम सागर के भाई जो खुद बीएसएफ में है, उन्होंने बताया कि सीएम और परिजनों की मुलाकात के बाद प्रशासन के लोग सारा सामान उठा ले गए। ये एक तरीके से बेइज्जती है।
नई दिल्ली। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर देवरिया प्रशासन की तरफ से जो भी इंतजाम किए गए थे उसे रातों रात हटा लिया गया। ये कहना है शहीद प्रेम सागर के भाई दया शंकर का। दयाशंकर ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के 24 घंटे पहले प्रशासन ने शहीद प्रेम सागर के घर को बिल्कुल हाइटेक बना दिया था। जिस कमरे में सीएम और शहीद के परिजनों की मुलाकात होने वाली थी , उसमें बल्लियां लगाए गए थे, एसी लगाया गया था। रातों-रात घर में सोफा-कालीन भी लगाया गया। प्रशासन ने तौलिए तक बदल दिए । लेकिन सीएम के जाने के बाद सारा सामान निकाल कर ले गए।

शहीद प्रेम सागर के भाई जो खुद बीएसएफ में है उन्होंने बताया कि सीएम और परिजनों की मुलाकात के बाद प्रशासन के लोग सारा सामान उठा ले गए। ये एक तरीके से बेइज्जती है। आपको बता दें कि सीएम ने शहीद प्रेमसागर के घर पहुंचकर उनके परिजन से मुलाकात की थी और 4 लाख रुपए का चेक और दो लाख की एफडी दी थी।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सीएम योगी के पहुंचने के 24 घंटे पहले से ही शहीद के गांव में अफसरों ने डेरा डाल दिया था। और शहीद के घर को सजाने की तैयारी शुरू हो गई थी। रात में ही मजदूरों को लगाकर घर के अंदर पेंट भी कराया गया था। गांव की सड़कें भी रातों-रात चमक गईं. इसके अलावा नालियों को भी साफ किया गया।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी आर्मी ने 9 मई को एलओसी पर आर्मी-बीएसएफ की पैट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया था।इस हमले में 200वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सागर और 22 सिख इन्फैंट्री के नायब सूबेदार परमजीत सिंह शहीद हो गए थे। पाकिस्तानी शहीद प्रेम सागर का सिर काटकर ले गए थे। शहीद प्रेम सागर यूपी के देवरिया के रहने वाले थे जिनके परिजनों से यूपी के सीएम ने मुलाकात की थी।{promotion-urls}











Click it and Unblock the Notifications