बीजेपी के लिए गुड न्‍यूज, दिल्‍ली छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी की बड़ी जीत

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनावों के बाद दिल्‍ली छात्रसंघ चुनाव बीजेपी के लिए अच्‍छी खबर लेकर आए। शनिवार को दिल्‍ली छात्रसंघ चुनावों (डूसू) के नतीजे आए।

ABVP-delhi-university-elections

इन नतीजों से साफ है कि डूसू के चुनाव में बीजेपी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को बड़ी जीत हासिल हुई है।

वहीं कांग्रेस से जुड़ी एनएसयूआई का खाता तक नहीं खुल सका है। छात्र संघ के चारों पदों पर एबीवीपी के उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए मोहित नागर को 20,718 और एनएसयूआई के प्रत्याशी को 19,804 मत मिले। उपाध्यक्ष के पद के लिए प्रवेश मलिक ने 21,935 वोट हासिल कर साढ़े सात हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की।

सचिव के प्रत्याशियों में एबीवीपी की कनिका शेखावत को 18,671 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई प्रत्याशी को 15649 वोट मिले।

आशुतोष माथुर ने पैनल में सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने 23,123 वोटों के साथ एनएसयूआई प्रत्याशी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

एबीवीपी के नेता रोहित चहल ने बताया कि कॉलेज यूनियन के चुनावों में भी एबीवीपी को शानदार सफलता मिली है। विवेकानंद कॉलेज, श्यामलाल मॉर्निंग कॉलेज, एसआरसीसी, खालसा कॉलेज, देवनगर खालसा कॉलेज, रामलाल

आनंद कॉलेज, जाकिर हुसैन मॉर्निंग कॉलेज जैसे ज्यादातर कॉलेज में संगठन ने सभी पदों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा, ताबिया कॉलेज और लक्ष्मीबाई कॉलेज में र्निरविरोध एबीवीपी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

सत्यवती कॉलेज से एबीवीपी की तरफ से अध्यक्ष पद पर जीते रोहित सांभर ने बताया कि पिछले साल एबीवीपी ने एफवाईयूपी को खत्म कराया था, इसलिए स्टूडेंट्स को पार्टी पर भरोसा है कि एबीवीपी आगे भी उनके हित में काम करेगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. डीएस रावत ने बताया कि इस वर्ष 136821 छात्र मतदान के लिए योग्य थे, इसमें से 59423 छात्रों ने मतदान में हिस्सा लिया। इस वर्ष वोटिंग प्रतिशत 43.43 रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+