पद्मावती के बाद 'गेम ऑफ अयोध्या' मूवी को लेकर जंग, डायरेक्टर को मिली हाथ काटने की धमकी
छात्र नेता अमित गोस्वामी ने कहा है कि आठ दिसंबर को फिल्म रिलीज होती है तो उस दिन होने वाली किसी घटना के लिए शासन व प्रशासन जिम्मेदार होगा।
नई दिल्ली। देशभर में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहा विरोध खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच एक और फिल्म के डायरेक्टर की दोनों हाथ काटे जाने की धमकी मिली है। दरअसल ' गेम ऑफ अयोध्या' फिल्म पर भी विवाद शुरू हो गया है। विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र नेता ने फिल्म निर्देशक पूर्व एमएलसी व लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह के दोनों हाथ काटने पर एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र नेता अमित गोस्वामी ने कहा है कि यह फिल्म भगवान श्रीराम के प्रति आस्था रखने वालों की भावनाओं पर कुठाराघात है।

'गेम ऑफ अयोध्या' 8 दिसंबर को रिलीज होनी है
छात्र नेता अमित गोस्वामी ने कहा है कि आठ दिसंबर को फिल्म रिलीज होती है तो उस दिन होने वाली किसी घटना के लिए शासन व प्रशासन जिम्मेदार होगा। छात्र नेता अमित गोस्वामी ने यह भी कहा है कि फिल्म रिलीज होती है कि वह खुद सुनील सिंह को गोली मार देंगे। फिल्म 'गेम ऑफ अयोध्या' 8 दिसंबर को रिलीज होनी है। फिल्म की रिलीज पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगाई थी लेकिन इसे फिल्म प्रमाणन अपीलीय ट्रिब्यूनल ने मंजूरी दे दी है। फिल्म बाबरी मस्जिद कांड की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। फिल्म में हिंदू-मुस्लिम की प्रेम कहानी दिखाई गई है।

सच्ची कहानी पर आधारित है 'गेम ऑफ अयोध्या'
सुनील सिंह निर्देशित फिल्म 'गेम ऑफ अयोध्या' 1992 में हुए दंगों के बीच अयोध्या की एक प्रेम कहानी पर है जिसमें प्रेमी और प्रेमिका अलग-अलग धर्म के हैं। दावा है कि फिल्म की कहानी असली है और अयोध्या में उपजे हालात के बीच जब लोग एक दूसरे के खून के प्यासे थे, धर्म की दीवारों को तोड़ एक युवक और युवती प्यार के बंधन में बंधे थे। फिल्म उन्हीं की प्रेम कहानी और उस दौर के हालात को बयां करती है।

अटल, कल्याण और आडवाणी का भाषण भी है फिल्म में
फिल्म में प्रेम कहानी के बीच वर्ष 1992 को अयोध्या में उपजे हालात से संबंधित वीडियो फुटेज, दस्तावेज का भी इस्तेमाल किया गया है। 92 में हुए दंगों से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी, गृहमंत्री रहे भाजपा के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत तमाम उस दौर के हिंदूवादी नेताओं के भाषण के वीडियो फुटेज के साथ ही उस दौरान ली गई तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया गया है।
-
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications