ABP Cvoter Karnataka Opinion Poll: आंकड़े BJP के लिए चिंताजनक, कांग्रेस निकल रही आगे, देखें सर्वे के नतीजे
ABP Cvoter Karnataka Opinion Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी सी वोटर ने जनता का मूड जाना है। जिसमें कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। कांग्रेस बीजेपी से आगे निकलता दिख रही है।

ABP Cvoter Karnataka Opinion Poll: कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा का चुनाव होने वाला है। 224 विधानसभा सीट वाले कर्नाटक में एक ही चरण में चुनाव होंगे। वहीं, वोटों की गिनती 13 मई को होगी। मतदान से पहले राजनीतिक पार्टियां धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही हैं। इस चुनाव में तीन पार्टी प्रमुख से चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच जोरों की टक्कर है।
इस बीच एबीपी न्यूज सी वोटर के ओपिनियन पोल ने बीजेपी समर्थकों को चिंता बढ़ा दी है। कर्नाटक के छह रीजन में ओपिनियन पोल किया गया है। ओपिनियन पोल में दो रीजन में बीजेपी को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। इससे बीजेपी समर्थकों के बीच चिंता बढ़ सकती है। क्योंकि इस दो रीजन में बीजेपी से आगे कांग्रेस निकल रही है।
बेंगलुरु के इस दो रीजन में 32 सीटें आती हैं। ग्रेटर रीजन में जब लोगों का मूड जाना गया तो 37 प्रतिशत लोगों ने बीजेपी को वोट देने की बात कही। वहीं 41 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस का समर्थन किया। सिर्फ 15 प्रतिशत लोगों ने जेडीएस को वोट देने की बात कही। यहां बीजेपी से आगे कांग्रेस निकल रही है।
Recommended Video

सीट की बात करें तो ग्रेटर बेंगलुरु क्षेत्र में बीजेपी को 12-16 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 14-18 सीट मिलने की संभावना है। ओल्ड मैसूर में भी आंकड़े बीजेपी के लिए चिंताजनक है। बीजेपी को महज 4-8 सीटें ही मिल सकती हैं। कांग्रेस को 24-28 सीटें मिलते दिख रही हैं। वहीं, जेडीएस को 19-23 सीटें मिलने की संभावना है।
ओपिनियन पोल के अनुसार, भाजपा सत्ता में वापसी करती नजर नहीं आ रही है। वहीं कांग्रेस को आराम से 110 से 122 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। हालांकि भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर 75 से 88 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है।
यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कांग्रेस जल्दी कर बैठी! 130 सीटें जीतने की रणनीति पर बीजेपी का बड़ा दावा












Click it and Unblock the Notifications