Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ABP C-Voter सर्वे: बिहार में मौजूदा NDA नहीं टूटा तो जीत सकता है 31 सीट

Recommended Video

    Bihar Survey के बाद Nitish Kumar समेत तमाम NDA Leaders BJP की जीत के लिए जरूरी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज का सी वोटर सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में बिहार की राजनीति को लेकर भी स्थिति सामने आई है। क्योंकि फिलहाल बिहार में एनडीए की सरकार है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है। राज्य में सीटों के बटवारे को लेकर बीजेपी अध्यक्ष और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात भी हो चुकी है। इसके बाद स्थिति अभी तक साफ नहीं हुई है।

    ABP C-Voter Survey: The current NDA does not break in Bihar if it can win 31 seats

    बता दें कि बिहार में एनडीए के चार घटक दल हैं जिसमें बीजेपी, जेडीयू के अलावा एलजेपी और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी भी शामिल है। लेकिन फिलहाल बिहार के सीएम विपक्षी पार्टियों के निशाने पर हैं। खासकर राज्य में क्राइम की घटनाओं ने नीतीश कुमार की छवि को नुकसान पहुंचाया है। आरजेडी नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार पर हमले कर रहे हैं। जिसकी वजह से सरकार कटघरे में खड़ी हो गई है। एक नजर डाले ले इस सर्वे पर।

    अगर एलजेपी और आरएलएसपी यूपीए के साथ गई तो क्या?
    40 लोकसभा सीट वाले राज्य बिहार में अगर रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी यूपीए से हाथ मिलाती हैं तो एनडीए के खाते में 22 और यूपीए को 18 सीट मिलने के आसारा सामने आए हैं।

    एनडीए की मौजूदा स्थिति बनी रही तो?
    बिहार में अगर एनडीए चुनाव तक यथास्थिति बनाए रखने में सफल होती है बड़ा फायदा मिलने के आसार हैं। ऐसा रहने पर एनडीए के खाते में 31 और यूपीए को 9 सीट मिलने की संभावना दिख रही है।

    यह भी पढ़ें- ABP-सी वोटर सर्वे 2019: यूपी में महागठबंधन नहीं बना तो BJP को 70 सीटें

    यह भी पढ़ें- ABP C-voter सर्वे: राजस्थान में कायम रहेगा NDA का दबदबा, जानिए किसको कितनी सीटें

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+