ABP C-voter सर्वे: राजस्थान में कायम रहेगा NDA का दबदबा, जानिए किसको कितनी सीटें

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही विपक्षी की एकता टूटती दिख रही है। कांग्रेस पार्टी महागठबंधन के जरिए मोदी सरकार को 2019 में सत्ता में आने से रोकने के लिए तैयारियों में जुटी है, लेकिन विपक्षी एकता में दरार पड़ती दिख रही है। एक तरफ भाजपा मजबूत हो रहा है और विपक्षी एकता टूटती जा रही है, ऐसे में अगर आज की तारीख में चुनाव होते हैं उसकी तस्वीर कैसी होगी, इसे लेकर ABP न्यूज और सी वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया है। इस सर्वे में महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश को लेकर आंकड़े सामने रखी गई।

 ABP C-voter opinion poll on lok sabha elections 2019: BJP Capture Rajsthan

राजस्थान में किसे मिलेंगी कितनी लोकसभा सीटें

  • राजस्थान में लोकसभा की कुल सीट: 25
  • एनडीए:18
  • यूपीए: 7

सर्वे के मुताबिक अगर आज की तारीख में चुनाव हुए तो राजस्थान में बीजेपी का दबदबा बना रहेगा। एनडीए के खाते में 18 सीटें आ सकती है, जबकि यूपीए को 7 सीटें मिल सकती हैं। गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा की 200 और लोकसभा की 25 सीटें हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा के खाते में सभी 25 सीटें आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+