Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ABP-सी वोटर सर्वे 2019: यूपी में महागठबंधन नहीं बना तो BJP को 70 सीटें

नई दिल्ली। साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज चैनल का सी वोटर सर्वे सामने आया है। यह सर्वे उत्तर प्रदेश में किया गया है क्योंकि यह एक ऐसा राज्य है जहां दिल्ली की सत्ता का रास्ता तय होता है। यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं इसलिए आम चुनाव में राज्य की अहमियत बढ़ जाती है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि इस सर्वे में क्या सामने आया है।

ABP-C Voter Survey 2019: If there is no major coalition in UP then BJP gets 70 seats

अगर कांग्रेस महागठबंधन में शामिल होती है तो क्या होगा?
महागठबंधन को लेकर अभी तक पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। लेकिन एबीपी के सी वोटर सर्वे के अनुसार अगर यूपी में कांग्रेस महागठबंधन में शामिल होती है तो राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के खाते में 24 सीटें मिलने के आसार दिखाए गए हैं। जबकि महागठबंधन के खाते में 56 सीटें मिलती दिख रही है।

अगर मायावती अकेले मैदान में उतरी तो?
महागठबंधन की स्थिति साफ नहीं हुई है इसलिए सर्वे के मु्ताबिक अगर यूपी में बसपा सुप्रीमो मायावती अकेले चुनाव मैदान में उतरती हैं तो 80 सीटों में से बीजेपी के खाते में 70 मिलने के आसार दिखाए गए जबकि कांग्रेस को 2 और अन्य को 8 सीटें मिलने के आसार दिखाए गए हैं।

सपा-बसपा साथ लेकिन कांग्रेस अलग हुई तो क्या?
सर्वे के मुताबिक अगर यूपी में सपा-बसपा साथ आती है लेकिन कांग्रेस अकेले मैदान में उतरती है तो 80 सीटों में से बीजेपी को 36, कांग्रेस को 2 और महागठबंधन को 42 सीटें मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-मोदी सरकार ने अब क्‍यों की पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती, पढ़ें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+