ABP C Voter Exit Polls: गुजरात में फिर से BJP, लेकिन कांग्रेस पर भारी पड़ी AAP

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए एक्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं। एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के नतीजों में गुजरात में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई नजर आ रही है।

bjp congress aap

Exit Poll Results (एग्जिट पोल के नतीजे) 2022 Gujarat Vidhan Sabha Chunav: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। हालांकि अंतिम चुनाव परिणाम की घोषणा 8 दिसंबर को होगी, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों से संकेत मिल सकते हैं कि गुजरात में अगली सरकार किस पार्टी की बनने जा रही है। इस बीच गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी सी वोटर का एग्जिट पोल सामने आया है, जिसमें एक बार फिर से प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है।

भाजपा को 48 फीसदी वोट शेयर

भाजपा को 48 फीसदी वोट शेयर

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक, दक्षिण गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को 48 फीसदी और कांग्रेस को 23 फीसदी वोट शेयर मिलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं वोट शेयर के मामले में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त बढ़त मिल रही है और उसे 27 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। 2 फीसदी वोट शेयर अन्य दलों के खाते में जा सकता है।

दक्षिण गुजरात में भाजपा को बढ़त

दक्षिण गुजरात में भाजपा को बढ़त

एग्जिट पोल के नतीजों में दक्षिण गुजरात में भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिल सकती है और उसके खाते में 24 से 28 सीटें जाती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं 4 से 8 सीटें कांग्रेस और 1 से 3 सीटें आम आदमी पार्टी को मिल सकती हैं। शून्य से 2 सीटें अन्य दलों के खाते में जा सकती हैं।

उत्तर गुजरात में क्या है कांग्रेस का हाल

उत्तर गुजरात में क्या है कांग्रेस का हाल

उत्तरी गुजरात में भी भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिल सकती है। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, उत्तरी गुजरात में भाजपा को 21 से 25 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस को 6 से 10 सीटें और आम आदमी पार्टी को 0 से 1 सीटें मिल सकती हैं। 0 से 2 सीटें अन्य दलों को मिलती हुई नजर आ रही हैं।

सौराष्ट्र में भाजपा बहुत आगे

सौराष्ट्र में भाजपा बहुत आगे

भारतीय जनता पार्टी 54 विधानसभा सीटों वाले सौराष्ट्र में भी मजबूत नजर आ रही है। एग्जिट पोल में 36 से 40 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। वहीं 8 से 12 सीटों पर कांग्रेस और 4 से 6 सीटों पर आम आदमी पार्टी जीत सकती है। इसके अलावा 0 से 2 सीटें अन्य दलों को मिल सकती हैं। वोट शेयर की अगर बात करें तो भाजपा के खाते में 43 फीसदी और कांग्रेस को 34 फीसदी वोट शेयर मिलता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 17 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है।

मध्य गुजरात में क्या है AAP का हाल

मध्य गुजरात में क्या है AAP का हाल

बात अगर मध्य गुजरात की करें तो 61 सीटों वाले मध्य गुजरात में भाजपा को 55 फीसदी वोट शेयर मिलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस के खाते में 29 और आम आदमी पार्टी को 11 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। इसके अलावा 5 फीसदी वोट शेयर अन्य के खाते में जा सकता है। सीटों के मामले में भी भाजपा यहां आगे है उसे 45 से 49 सीटों पर जीत मिलती हुई दिख रही है। इसके अलावा 11 से 15 सीटें कांग्रेस, 0 से 1 सीट आम आदमी पार्टी और 0 से 2 सीटें अन्य को मिल सकती हैं।

182 में से किस दल को कितनी सीटें

182 में से किस दल को कितनी सीटें

इस तरह गुजरात की 182 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 128 से 140 पर जीत दर्ज करती हुई दिख रही है। वहीं, 31 से 43 सीटों पर कांग्रेस और 3 से 11 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिल सकती है। 2 से 6 सीटें अन्य दलों के खाते में जाती हुई नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+