RJD सांसद अशफाक करीम जिनकी संपत्तियों पर है CBI की नजर, जानिए कौन सा है कारोबार
नई दिल्ली, 24 अगस्त। बिहार विधासभा में बहुमत से परीक्षण से ठीक पहले राजद से जुड़े नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में खासा विरोध देखा गया। केंद्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई की निष्पक्षता पर गंभीर आरोप लगे। इसमें भाजपा और एनडीए नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए गए। सीबीआई की बुधवार को हुई सीबीआई की छापेमारी में आजेडी से जुड़े नेता या फिर उनके सहयोगी निशाने पर रहे, जिनमें आरजेडी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि आखिर केंद्रीय जांच एजेंसी के हाथ उनकी संपत्तियों को लेकर कौन से ऐसे सुराग हैं, जिनको लेकर सीबीआई अब शिंकजा कस रही है?

राजनीति, शिक्षाविद और व्यवसायी हैं सांसद अशफाक करीम
बुधवार को बिहार विधानसभा में महागठबंधन सरकार के विश्वासमत हासिल करने से पहले आरजेडी नेताओं के घर हुई छापेमारी ने सबको चौंका दिया। जिन नेताओं के घर सीबीआई के अधिकारी पहुंचे उनमें एमएलसी सुनील सिंह, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद, पूर्व एमएलसी सुबोध राय और पूर्व विधायक अबू दोजाना के साथ राजद के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम भी शामिल हैं। अशफाक करीम बिहार के कटिहार इलाके से आते हैं। राज्यसभा सांसद अशफाक करीम व्यवसाई होने के साथ साथ एक शिक्षाविद और राजनेता भी हैं।
अशफाक करीम की संपत्ति
उन्होंने बी. फार्मा और सोशल साइंस में डाक्ट्रेट की डिग्री हासिल की है। मेडिकल के क्षेत्र में उनका अच्छा कासा कारोबार है। बिहार के कटिहार जिले में उनका एक मेडिकल कॉलेज है। उनकी अथाह संपत्तियों को लेकर अलग- अलग दावे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव आयोग को दिए हलफनामें के मुताबिक उनके पास करीब 48 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
साल 2013 में जेल जा चुके हैं अशफाक करीम
अशफाक अहमद करीम साल 2018 से आरजेडी के राज्यसभा सांसद हैं। उनके मेडिकल कॉलेज में दाखिला देने के लिए छात्रों से रिश्वत लेने का आरोप लगा था। साल 2013 में उन्हें जेल भी जाना पड़ा। अशफाक पर जमीन के बदले नौकरी देने के आरोप लगे हैं। वहीं अब मेडिकल व्यवसाय से जुड़े होने के चलते किसी खास इनपुट के आधार पर सीबीआई की छापेमारी किसी बड़ी वित्तीय गड़बड़ी की ओर इशारा करती है।
अशफाक करीम का व्यवसाय
आरजेडी राज्यसभा सांसद ने एक बड़ा शिक्षा का साम्राज्य खड़ा किया है। उन्होंने अल करीम एजुकेशनल ट्रस्ट स्थापित किया है। जिसके जरिए बिहार के कटिहार जिले में अल करीम यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई। अशफाक कटिहार मेडिकल कॉलेज के एमडी और फाउंडर चेयरमेन है।












Click it and Unblock the Notifications