सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से सुन्न पड़ गए थे अभिषेक कपूर, भावुक पोस्ट में लिखी 14 जून की कहानी

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आठ महीने से भी अधिक समय हो चुका है, लेकिन आज भी परिवार और फैंस के लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं है। सीबीआई, ईडी और एनसीबी मिलकर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को एनसीबी ने अपनी चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। इन सब के बीच फिल्म मेकर अभिषेक कपूर ने सुशांत को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी है।

अभिषेक ने सुशांत को किया याद

अभिषेक ने सुशांत को किया याद

टेलीविजन से बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'काय पो चे' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ही थे। शूटिंग के दौरान सुशांत के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए शुक्रवार को अभिषेक भावुक हो गए। बता दें कि लीड एक्टर के तौर पर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'काय पो चे' कमर्शियली और क्रिटिकली काफी सफल रही थी। सुशांत सिंह की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी।

'काय पो चे' में सुशांत के साथ किया था काम

'काय पो चे' में सुशांत के साथ किया था काम

पिछले महीने यानी 22 फरवरी, 2021 को फिल्म 'काय पो चे' के आठ साल पूरे हुए, इसी दौरान निर्देशक अभिषेक कपूर ने फिल्म के कुछ बेस्ट सीन अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं। हाल ही में अभिषेक कपूर ने फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग को शेयर कर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह को याद किया है। वीडियो के साथ अभिषेक ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा, जो अब वायरल हो रहा है।

अभिषेक ने लिखा भावुक पोस्ट

अभिषेक ने लिखा भावुक पोस्ट

अभिषेक ने लिखा, 'फिल्म की कहानी लिखते समय हम बहुत जोश में थे, मुझे याद है क्लाइमैक्स सीन लिखते समय मैं भावुक हो गया था, जब इस सीन को शूट किया गया मैं तब भी रोया। जब मैंने एडिट देखा तो उस दौरान भी रोया, सबसे ज्यादा उस समय रोया जब मैंने बैकग्राउंड स्कोर सुना। मैंने ईशान (सुशांत के किरदार का नाम) को कई दफा मरते देखा, केदारनाथ में भी। शायद इसीलिए जब मैंने 14 जून को वो दर्दनाक खबर सुनी तो मैं सुन्न पड़ गया। मैं आज भी वैसा ही महसूस कर रहा हूं।'

फिल्म 'केदारनाथ' में भी साथ किया काम

फिल्म 'केदारनाथ' में भी साथ किया काम

आपको बता दें कि फिल्म 'काय पो चे' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक्टर राजकुमार राव और अमित साध भी लीड रोल में थे। 'काय पो चे' के अलावा अभिषेक कपूर और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'केदारनाथ' में एक साथ काम किया। अभिषेक कपूर आज भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो चुका है। पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का मृत शरीर उनके बांद्रा स्थित फ्लैट से बरामद किया गया था।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में एनसीबी आज दाखिल करेगी 30,000 पेज की चार्जशीट, रिया समेत 33 के नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+