सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में एनसीबी आज दाखिल करेगी 30,000 पेज की चार्जशीट, रिया समेत 33 के नाम

मुंबई। फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (एनसीबी) आज (शुक्रवार) अपनी चार्जशीट दाख‍िल करेगी। सुशांत की मौत के करीब नौ महीने बाद एनसीबी चार्जशीट दाखिल कर रही है। एनसीबी मुंबई जोनल हेड समीर वानखेड़े खुद स्‍पेशल एनडीपीएस कोर्ट में चार्जशीट दाख‍िल करेंगे।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Drug Case: NCB ने फाइल की Chargesheet, 33 आरोपियों के नाम | वनइंडिया हिंदी
    बीते साल जून में हो गई थी सुशांत की मौत

    बीते साल जून में हो गई थी सुशांत की मौत

    बीते साल 14 जून 2020 को एक्टर सुशांत सिंह मुंबई में अपने फ्लैट में मृत मिले थे। उनकी मौत से जुड़े मामले की जांच सीबीआई कर रही है। उनकी मौत के बाद सामने आया था कि सुशांत कथित तौर पर ड्रग्स लेने के आदी थे। जिसके बाद एनसीबी ने भी इस मामले में अपनी जांच शुरू की थी। बीते साल अगस्‍त महीने में नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। एनसीबी ने इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। रिया और शौविक दोनों ही इस समय जमानत पर हैं। जानकारी के मुताबिक, एनसीबी की चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को मिलाकर कुल 33 नाम हैं। जिसमें कई ड्रग पेडलर्स के नाम हैं, जो जांच के दौरान सामने आए थे।

    केस में कई बड़े सितारों से हो चुकी पूछताछ

    केस में कई बड़े सितारों से हो चुकी पूछताछ

    ड्रग्‍स से जुड़े इस मामले में एनसीबी अब तक कई बॉलिवुड हस्‍ति‍यों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, अर्जुन रामपाल, रकुल प्रीत सिंह, कॉमेडियन भारती सिंह जैसे लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

     सीबीआई भी कर रही जांच

    सीबीआई भी कर रही जांच

    बीते साल जून में सुशांत की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की थी और कहा था कि ये आत्महत्या का मामला है। केस में बाद में मीडिया में काफी चर्चा में आया और इसकी जांच सीबीआई को दे दी गई, हालांकि सीबीआई ने भी अब तक की अपनी जांच में इसे आत्महत्या ही बताया है। वहीं इस केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।

    कैटरीना, विद्युत जामवाल समेत इन आठ फिल्मी सितारों का मुंबई में नहीं है अपना घर, कई हिट फिल्में देने के बावजूद रहते हैं किराए के फ्लैट में

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+