बेरोजगार कहकर चिढ़ाया तो अभिषेक बच्चन ने दिया ऐसा जवाब, सब कहने लगे- ये हुआ नहले पे दहला

नई दिल्ली। एक्टर अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की तो एक यूजर ने उनको बेरोजगार लिख दिया। इस पर अभिषेक ने ट्विटर यूजर को ऐसा जवाब दिया कि वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। कई दूसरे ट्विटर यूजर ने भी जमकर उनकी तारीफ की और कहा कि ये हुआ तगड़ा जवाब।

क्या पोस्ट की थी अभिषेक ने

क्या पोस्ट की थी अभिषेक ने

अभिषेक बच्चन ने सोमवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर एक मैसेज शेयर किया जिसमें लिखा था, मंडे मोटिवेशन... एक उद्देश्य रखें, एक लक्ष्य बनाएं, कुछ भी नामुमकिन जिसे आप पूरा करना चाहते हैं, फिर दुनिया के सामने साबित करें कि वो असंभव नहीं।'

यूजर ने पोस्ट पर किया ये कमेंट

अभिषेक की पोस्ट पर एक यूजर ने उन्हें बेरोजगार कह दिया। अभिषेक के मैसेज पर यूजर ने लिखा, सोमवार के दिन भी खुश रहने वाले व्यक्ति को आप क्या कहते हैं, बेरोजगार? इसके बाद अभिषेक ने उसे जवाब देते हुए लिखा, नहीं, मैं ऐसा नहीं मानता। हम उन्हें ऐसे लोग कहेंगे, जो कुछ भी करते हैं और उससे प्यार करते हैं। अभिषेक के जवाब की यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं।

 'द बिग बुल' में नजर आएंगे अभिषेक

'द बिग बुल' में नजर आएंगे अभिषेक

अभिषेक बच्चन हाल ही में फिल्म मनमर्जियां में दिखे थे।जल्द ही वो फिल्म 'द बिग बुल' में नजर आएंगे। इस फिल्म फिल्म को कूकी गुलाटी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अभिषेक के साथ लीड रोल में इलियाना डिक्रूज होंगी। फिल्म रिफ्यूजी से करियर शुरू करने वाले अभिषेक बच्चन की तुलना अक्सर अपने पिता अमिताभ बच्चन से की जाती रही है और उनकी फ्लॉप फिल्मों को लेकर उनपर इस तरह के कमेंट होते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+