नकली रिंग से ऐश्वर्या को अभिषेक ने किया था प्रपोज, शादी के 11 साल बाद हुआ खुलासा

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। 11 सालों से ये कपल एक-दूसरे के साथ है और अब तो जल्द ही एक फिल्म में भी साथ नजर आने वाला है। फिल्म को आने में तो अभी वक्त है लेकिन दोनों से जुड़ा एक किस्सा इन दिनों खूब सुर्खियों में है।

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai Bachchan

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। 11 सालों से ये कपल एक-दूसरे के साथ है और अब तो जल्द ही एक फिल्म में भी साथ नजर आने वाला है। फिल्म को आने में तो अभी वक्त है लेकिन दोनों से जुड़ा एक किस्सा इन दिनों खूब सुर्खियों में है। अभिषेक-ऐश्वर्या के प्रपोजल से जुड़ा ये किस्सा खूब मजेदार है।

नकली थी प्रपोजल वाली रिंग!

नकली थी प्रपोजल वाली रिंग!

ये तो सभी जानते हैं कि अभिषेक ने ऐश्वर्या का न्यूयॉर्क में प्रपोज किया था। साल 2007 में न्यूयॉर्क के सर्द दिनों में अभिषेक ने बालकनी में ऐश्वर्या से अपने दिल की बात कही थी। सभी को अभिषेक का ये प्रपोजल काफी रोमांटिक लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जूनियर बच्चन ने जिस रिंग के साथ प्रपोज किया था वो नकली थी। अभिषेक ने ऐश्वर्या को किसी सॉलिटेयर डायमंड से नहीं, बल्कि एक नकली अंगूठी के साथ प्रपोज किया था।

ऐश्वर्या ने भी भर दी थी तुरंत हामी

ऐश्वर्या ने भी भर दी थी तुरंत हामी

सबसे मजेदार बात तो ये है कि ऐश्वर्या मान भी गई थीं। ये नकली अगूंठी 'गुरु' फिल्म में इस्तेमाल किया गया प्रॉप था, जिसमें दोनों साथ काम कर रहे थे। अभिषेक ऐश्वर्या को जल्द से जल्द अपना बनाना चाहते थे। इसलिए टोरंटो में फिल्म के प्रीमियर के तुरंत बाद आकर उन्होंने ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया। ऐश्वर्या ने भी बिना देर किए अभिषेक को हां कर दी। इसके कुछ महीनों बाद ही अप्रैल में दोनों ने शादी कर ली थी।

'गुलाब-जामुन' में फिर दिखेंगे साथ

'गुलाब-जामुन' में फिर दिखेंगे साथ

करियर की बात करें तो अभिषेक और ऐश्वर्या, दोनों ही अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बिजी हैं। ऐश्वर्या की फिल्म 'फन्ने खां' रिलीज के लिए तैयार है, वहीं अभिषेक की 'मनमर्जियां' सितंबर में रिलीज होगी। ऐश्वर्या और अभिषेक जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' में साथ दिखाई देंगे। दोनों 8 साल बाद बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। आखिरी बार इन्होंने 'रावण' फिल्म में साथ काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+