बिग बी के बाद अब अभिषेक बच्चन लेने वाले हैं राजनीति में एंट्री! जानें किस सीट से ठोंक सकते हैं दावेदारी?
बॉलीवुड के सबसे फेमस परिवारों में से एक बच्चन परिवार के एक सदस्य की राजनीति में एंट्री होने जा रही है। वैसे को बच्चन परिवार का राजनीति से काफी पुराना नाता रहा है। लेकिन मौजूदा समय में भी जया बच्चन समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं।
लेकिन अब खबर आ रही है कि, अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की आगामी लोकसभा चुनावों में एंट्री हो सकती है। अभिषेक बच्चन 2024 के लोकसभा चुनावों में यूपी से चुनाव लड़ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जूनियर बच्चन अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होंगे और इलाहाबाद निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस संबंध में स्थानीय पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है।
खबरों की मानें तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुंबई जाकर अमिताभ बच्चन और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि बच्चन परिवार का इलाहाबाद और राजनीति से दशकों पुराना रिश्ता रहा है।
बच्चन परिवार का इलाहाबाद संसदीय सीट से पुराना रिश्ता रहा है। 1984 में कांग्रेस के टिकट पर अमिताभ बच्चन ने रिकॉर्ड मतों से लोकसभा का चुनाव जीता था। तब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को करारी शिकस्त दी थी। इस चुनाव में अमिताभ को 68 फीसदी वोट मिले, जबकि बहुगुणा के खाते में 25 फीसदी वोट आए। इस वोट शेयर ने हर किसी को चौंका दिया था।
बोफोर्स घोटाले में अमिताभ बच्चन नाम आने के बाद उन्होंने सांसदी से इस्तीफा दे दिया था और फिर राजनीति को अलविदा कह दिया था। लगता है इतिहास एक बार फिर से दोहरा रहा है। अगर अभिषेक बच्चन चुनावी में मैदान में उतरते हैं तो इस सीट पर मुकाबला फिर से दिलचस्प रहने वाला है। सीट पर पूरे देश की नजर रहेगी।
दरअसल अभी प्रयागराज की सांसद बीजेपी नेता रीता बहुगुणा जोशी हैं। जो हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी हैं। अगर सपा अभिषेक को टिकट देती है और बीजेपी फिर से रीता बहुगुणा को चुनावी मैदान में उतारती है। तो मुकाबला बेहद की दिलचस्प हो जाएगा। अभिषेक की दावेदारी की खबरों के बीच लोगों के जहन में एक सवाल अब यह आ रही है कि क्या अभिषेक बच्चन अपने पिता का रिकॉर्ड कायम रख पाएंगे?












Click it and Unblock the Notifications