कुंभ में कोरोना पर भिड़े 2 ओलंपिक विजेता, योगेश्वर के समर्थन पर अभिनव बिंद्रा बोले-वायरस धर्म नहीं देखता
कुंभ में कोरोना पर भिड़े 2 ओलंपिक विजेता, योगेश्वर के समर्थन पर अभिनव बिंद्रा बोले-वायरस धर्म नहीं देखता
नई दिल्ली, 18 अप्रैल: हरिद्वारा महाकुंभ मेला कोरोना काल में अपने आयोजन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कुंभ मेला-2021 के आयोजन को लेकर उत्तराखंड की सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की गई है। शनिवार (17 अप्रैल) को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कुंभ मेले का प्रतीकात्मक रखने की अपील की है। अब इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर भारत के दो ओलंपिक विजेता आपस में भिड़ गए हैं। भारत के दिग्गज निशानेबाज और ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने कोरोना महामारी के दौरान कुंभ मेले के आयोजन की आलोचना की है। वहीं लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त ने कुंभ मेले का समर्थन किया है। दोनों खिलाड़ियों का ट्वीट में सोशल मीडिया पर चर्चा में है, आइए जानें क्या है पूरा माजरा?

योगेश्वर दत्त बोले, कुंभ मेले में कोई भी अवैध तरीके से नहीं जा रहा
बीते साल कोरोना लॉकडाउन के दौरान तबलीगी जमात कार्यक्रम से इस साल के कुंभ की तुलना की जा रही है। जिस पर कमेंट करते हुए योगेश्वर दत्त ने ट्वीट किया, ''कुंभ मेले में कोई भी अवैध रूप से नहीं जा रहा है। लोग सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। कोई भी सिक्योरिटी और मेडिकल स्टाफ पर थूक नहीं रहा है। कोई भी प्रशासन को देख कर भाग नहीं रहा है। कुंभ में आए शांतिपूर्ण भक्तों को बदनाम करने की ये कोशिश बंद कीजिए।''
योगेश्वर दत्त के ट्ववीट पर अभिनव बिंद्रा का जवाब
योगेश्वर दत्त के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनव बिंद्रा ने लिखा, ''जब एक महामारी (कोरोना) का संक्रमण देश को बर्बाद कर रहा है, तो ऐसे में क्या कुंभ मेले का आयोजन किया जाना चाहिए? वायरस धर्मों के बीच भेदभाव नहीं करता है।''
अभिनव बिंद्रा ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''एथलीट अपने मकसद पर फोकस करने के लिए जाने जाते हैं। उनका फोकस अटल रहता है, वो भटकते नहीं हैं। इस वक्त सबसे अधिक जरूरी है कि लोगों की जान बचाई जाए, उचित इलाज ढूंढ़ा जाए, जो लोग अपनों को खो रहे हैं उनके लिए संवेदना दिखाई जाए। आप ( योगेश्वर दत्त ) पूरे खेल समुदाय को निराश कर रहे हैं।''
Recommended Video
योगेश्वर दत्त ने ये ट्वीट 14 अप्रैल को किया था। जिसका जवाब शनिवार (16 अप्रैल) को अभिनव बिंद्रा ने दिया है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications