अभिजीत यादव मर्डर केस: पहली बार सामने आए पिता रमेश यादव ने क्या कहा...

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव अपने बेटे अभिजीत की हत्या के बाद पहली बार मीडिया के सामने आये। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में इन्वेस्टिगेशन कर रही है। विधान परिषद सभापति ने कहा कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है, जो सच होगा वो सबको मालूम पड़ जायेगा कि किसने उनके बेटे की हत्या की। बता दें कि अभिजीत की मां मीरा यादव को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बाद में कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर बोले रमेश यादव

पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर बोले रमेश यादव

विधान परिषद के सभापति रमेश यादव से पूछा गया कि उनकी पत्नी ने आरोप लगाए हैं कि बेटे की हत्या उनके पिता (सभापति) ने करवाई है, तो उन्होंने कहा कि वे वहां थे ही नहीं, न उनकी मुलाकात हुई है। तो वे क्या कह दें। उन्होंने कहा कि वे घटना के वक्त थे ही नहीं। रमेश यादव ने कहा कि उनकी बाईपास सर्जरी हुई है और वे केवल अनुपूरक बजट के समय लखनऊ गए थे। वे केवल एक घंटे (12 से 1 बजे) तक वहां ठहरे थे।

न्यायिक हिरासत में हैं मीरा यादव

न्यायिक हिरासत में हैं मीरा यादव

बेटे की हत्या किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने दोहराते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद सब सामने आ जायेगा। बता दें कि अभिजीत यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई मीरा यादव को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, पहले पुलिस ने दावा ने किया था कि हत्या की बात मीरा ने कबूल की है।

अभिजीत यादव की गला घोंटकर हुई थी हत्या

अभिजीत यादव की गला घोंटकर हुई थी हत्या

पुलिस ने बताया था कि मीरा ने अपने दुपट्टे से अभिजीत का गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस के मुताबिक, मीरा यादव की अभिजीत से कहासुनी हुई थी जिसके बाद मीरा ने उसे धक्का दे दिया था और बाद में गला दबा दिया था। लेकिन मीरा यादव ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे की हत्या नहीं की बल्कि अभिजीत ने खुद फांसी लगाकर जान दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+