गायक अभिजीत का विवादित ट्वीट-राष्ट्रगान का अपमान करने वालों को कारगिल भेज दो
अभिजीत ने ट्वीट किया है कि जो राष्ट्रगान का अपमान करे उसे कारगिल में छोड़ दो, जब वहां -50डिग्री मेंं रहना पड़ेगा तो अक्ल ठिकाने आएगी।
मुंबई। एक बार फिर से प्रख्यात गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपने एक ट्वीट के कारण विवादों के घेरे में हैं, उन्होंने इस बार उन लोगों को निशाना बनाया है जो कि सुप्रीम कोर्ट के उस आर्डर को नहीं मान रहे हैं जिसमें ये कहा गया है कि पिक्चर हॉल में फिल्म के शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाएगा और उसमें सबको खड़ा होना अनिवार्य होगा।
अभिजीत ने पीटीआई की एक खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि 'उन्हें कारगिल में -50डिग्री के तापमान के बीच छोड़ देना चाहिए। जुल्म की शुरुआत होने दीजिए। #जय हिंद।' आपको बता दें कि पीटीआई की खबर में उन 6 लोगों का जिक्र था जिन्हें केरल में पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया था।
पढ़ें: गायक अभिजीत के विवादित ट्वीट
इन सभी पर राष्ट्रगान के दौरान खड़े न होकर उसका अपमान करने का आरोप था। ये लोग तिरुवनंतपुरम में आयोजित इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल के दौरान एक फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले राष्ट्रगान बजने पर खड़े नहीं हुए थे।













Click it and Unblock the Notifications