शरीर के बालों का उड़ाया मजाक तो अभय देओल ने कर दी ट्रोल की बोलती बंद, अभिनेत्री का भी मिला साथ

नई दिल्ली। अभिनेता इंस्टा पर शेयर की गई अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। अभय ने ये तस्वीर बीते साल पोस्ट की थी लेकिन इस पर आए कुछ कमेंट का जो जवाब उन्होंने दिया उसके चलते फिर से इसकी चर्चा हो रही है। अभय की शर्टलैस तस्वीर पर कुछ यूजर ने उनकी छाती के बालों को लेकर कमेंट किया था, जिसका अभय से जवाब दिया है।

अभय ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

अभय ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

अभय ने अपनी तस्वीर पर आए कंमेंट का एक स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा, 'ये तस्वीर मेरी मौत का कारण होगी'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'छाती पर बालों की वजह से तुम काफी उम्रदराज लग रहे हो।' इन कमेंट्स का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए अभय ने लिखा, मुझे इस कमेंट पर हंसी आ रही है, मेरा रेजर खो गया है। उम्र बढ़ने को मैं नहीं रोक सकता, तुम भी अपनी बारी का इंतजार करो।

 अभय देओल को मिला अभिनेत्री का साथ

अभय देओल को मिला अभिनेत्री का साथ

अभय देओल के जवाब का कई यूजर्स ने समर्थन किया है। वहीं मॉडल डायंड्रा सोरेस ने अभय देओल की इस पोस्ट पर कमेंट किया- हा हा तुम बहुत ही क्यूट लग रहे हो। एक्ट्रेस प्रणति राय प्रकाश ने लिखा,आप बहुत ही हैंडसम हैं। मुझे बालों वाली छाती पसंद है। यह एक नैचुरल चीज है।

अभय ने 2005 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

अभय ने 2005 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

अभय देओल की पहचान बॉलीवुड में थोड़ा लीक से हटकर फिल्में करने के लिए हैं। 42 साल के अभय निर्माता-निर्देशक अजीत सिंह देओल के बेटे और धर्मेंद्र भतीजे हैं। अभय ने 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' से करियर शुरू किया था। 2009 में अनुराग कश्यप की 'देव डी' में अभय देओल के काम को काफी सराहा गया। 2011 में आई फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के लिए अभय देओल को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+