ड्रग्स खरीद फरोख्त के आरोप में बॉलीवुड एक्टर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
ड्रग्स सप्लाई और रखने के आरोप में बॉलीवुड का अभिनेता और डांस कोरियोग्राफर किशोर शेट्टी को गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput Case) में जांच के दौरान बॉलीवुड में ड्रग नेक्सस को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)की जांच जारी है। इसी बीच बॉलीवुड का युवा अभिनेता और डांस कोरियोग्राफर किशोर शेट्टी को गिरफ्तार (Kishore Shetty arrested) किया गया है। किशोर शेट्टी को मंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच (CCB) ने शनिवार (19 सितंबर) को किया है। किशोर शेट्टी पर ड्रग सप्लाई और रखने का आरोप है।

NDPS एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
ड्रग्स के खरीद फरोख्त के आरोप में किशोर शेट्टी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक किशोर मुंबई से मंगलुरु में ड्रग्स सप्लाई करता था। किशोर शेट्टी के खिलाफ एफआईआर एफआईआर नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत दर्ज की गई है। बता दें कि ड्रग के मामले में NDPS एक्ट के तहत 20 साल की सजा का भी प्रवाधान है। इस एक्ट में गिरफ्तारी के बाद बेल मिलना मुश्किल हो जाता है।
खबर के मुताबिक मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त विकाश जल्द ही इस पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे। किशोर शेट्टी पर DPS एक्ट के अलावा और क्या-क्या धाराएं हैं, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
ABCD फिल्म में काम कर चुके हैं किशोर शेट्टी
किशोर शेट्टी बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा की फिल्म ABCD में बतौर अभिनेता काम कर चुके हैं। इसके अलावा किशोर रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस का भी हिस्सा रह चुके हैं। रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस से ही किशोर फेमस हुए थे।
इधर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) बॉलीवुड में ड्रग नेक्सस की जांच में लगी हुई है। सूत्रों के मुताबिक एनसीबी की जांच के दायरे में कई जाने माने अभिनेता और अभिनेत्रियों का नाम सामने आ सकते हैं। सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को भी एनसीबी ने ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications