Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आरोग्य सेतु के नाम नया रिकॉर्ड, बना हेल्थ सेक्टर में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप

नई दिल्ली, 29 जुलाई: पिछले साल फरवरी में जब कोरोना महामारी फैली, तो सरकार ने सबसे पहले आरोग्य सेतु नाम से एक मोबाइल ऐप विकसित करवाया। जिसकी मदद से लोगों तक कोरोना वायरस से संबंधित जानकारियों को पहुंचाया गया। इसके बाद जब टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुई, तो इसके जरिए रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था कर दी गई। जिस वजह से देश में ये ऐप अब आपको ज्यादातर लोगों के फोन में मिल जाएगा। इसके साथ ही आरोग्य सेतु ने नया कीर्तिमान बना लिया है।

corona

भारत सरकार के मुताबिक आरोग्य सेतु ऐप को अब तक 19.8 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। ऐसे में ये अब हेल्थकेयर सेक्टर में दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप बन गया है। इसके अलावा इस ऐप ने 1 करोड़ लोगों को कोविड के रिस्क फैक्टर को बताते हुए उन्हें सुरक्षित किया। मौजूदा वक्त में बड़ी संख्या में लोग इसी ऐप की मदद से रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीनेशन का स्लॉट ले रहे हैं।

कैसे काम करता है आरोग्य सेतु?
सबसे पहले आप इसे गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर या फिर वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर लें। इसके बाद आप अपना नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें। ये ऐप आपके ब्लूटूथ का एक्सेस लेता है। साथ ही वक्त-वक्त पर आपके हेल्थ की जानकारी आपसे लेगा। अगर कोई यूजर कोरोना पॉजिटिव है, तो ये ऐप उसके संपर्क में आए सभी लोगों को ब्लूटूथ के जरिए रिस्क अलर्ट भेज देगा। सबसे खास फीचर तो ये है कि जब लॉकडाउन लगे तो आप इसकी मदद से ई-पास भी दिखा सकते हैं। अब जब देश में युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा, तो ये ऐप लोगों के वैक्सीनेशन का भी रिकॉर्ड रख रहा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+