आरोग्य सेतु एप बेहतर लेकिन हवाई यात्रा के लिए अनिवार्य नहीं, टर्मिनल 3 से ऑपरेट होंगी उड़ानें

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि हवाई यात्रा के लिए आरोग्य सेतु एप का उपयोग बेहतर है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है। इससे पहले सरकार द्वारा जारी एसओपी में ये कहा गया था कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर सभी के लिए एप का उपयोग अनिवार्य होगा। मंत्री ने ये भी कहा कि स्वस्थ वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा करने से भी नहीं रोका जाएगा। बता दें देश में घरेलू उड़ानों की सेवा सोमवार, 25 मई से शुरू हो जाएगी। कई एयरलाइंस ने आने वाली उड़ानों के लिए टिकट बुक करना शुरू कर दिया है।

Recommended Video

    Hardeep Puri का बड़ा बयान, Arogya Setu App पर Status ग्रीन तो क्वारंटीन नहीं | वनइंडिया हिंदी
    aarogya setu, aarogya setu app, air travel, hardeep singh puri, aviation minister, domestic flights, flights, आरोग्य सेतु, आरोग्य सेतु एप, हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, घरेलू उड़ानें, विमान, उड़ान

    हवाई यात्रा के संबंध में सरकार ने दिशानिर्देश और एसओपी जारी किए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी हवाई अड्डों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सेवा को बिना किसी परेशानी के शुरू किया जाए और इसके कारण देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए। घरेलू उड़ानों को मार्च के अंतिम सप्ताह में निलंबित कर दिया गया था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी।

    इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि सभी घरेलू उड़ानें दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर टर्मिनल 3 (टी3) से ऑपरेट होंगी। देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो ये आंकड़ा एक लाख से अधिक हो गया है। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना हजारों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के मामलों में 6,654 मामलों की अब तक सबसे बड़ी बढ़त हुई है और 137 मौतें हुई हैं। देश में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,25,101 है, इसमें 69,597 सक्रिय मामले और 3,720 मौतें शामिल हैं।

    प्रवासी मजदूरों के संकट पर बोले नीति आयोग के सीईओ- हम अधिक बेहतर कर सकते थे लेकिन...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+