क्या सच में चुनाव से पहले ही बिखर जाएगी आम आदमी पार्टी?

aap
नयी दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी में घमासान शुरु हो गया है। खुद को बाकी राजनीतिक दलों से अलग बताने वाली आम आदमी पार्टी अब खुद इस विवाद में उलझती जा रही है। आम आदमी पार्टी में टिकट के बंटवारे को लेकर घमासान छिड़ गया है। अरविंद केजरीवाल के दो सिपहसालार यानी आप नेता कुमार विश्‍वास और शाजिया इल्‍मी बागी हो गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप नेता कुमार विश्‍वास और शाजिया इल्‍मी टिकट के बंटवारे को लेकर खासे नाराज हैं। इन दोनों ने ट्वीट के जरिये अपने गुस्‍से को इजहार सबके सामने कर दिया है। टिकट को लेकर आप में जारी बगावत से ये बात तो साफ है कि खुद को जू सरों से अलग मामनेन वाले अरविंद केजरीवाल भी इसी राजनीति का हिस्सा है। वो भाजपा को बार-बार वन मैन आर्मी पार्टी कहते है, लेकिन पार्टी में अरविंद केजरीवाल के रोल को देखकर लगता है कि उनकी आम आदमी पार्टी भी वन मैन शो बन कर रह गई है।

पहले विनोद कुमार बिन्नी की बगावत सामने आई तो सविता भट्टी ने लोकसभा का चिकट वापस कर दिया। एक-एक कर की दिग्गज पार्टी से अलग हो गए। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब चुनाव से पहले ही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी टूट कर बिखर जाएगी।

Did You Know: सबसे पहले विनोद कुमार बिन्नी में आप में बगावत की।

इस बार अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे कुमार विश्वास नाराज है तो शाजिया नेता भी गुस्से से लाल है। कुमार ने ट्वीट पर लिखा कि चढ़ती नदी में नाले गिरेंगे तो आस्थावान स्नान से भी डरेगा, आचमन तो भूल ही जाओ। कुमार कुछ लोगों को पार्टी की ओर से टिकट दिए जाने से खासे नाराज हैं।

दरअसल अरविंद केजरीवाल इन दिनों कुमार विश्वास से नाराज चल रहे है। उन्होंने कुमार विश्वास द्वारा मोदी की तारिफ किए जाने पर ट्वीट कर अप नी नाराजगी जाहिर की और लिखा कि मोदी पर सीधे हमले करने के बाद कुछ रिश्ते नए रूप में सामने आ रहे हैं। वहीं आप नेता शाजिया इल्मी ने सभी अटकलों पर विराम लगाने की मांग करते हुए कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हूं। मैंने इस पर कभी सहमति नहीं जताई।

Did You Know: लक्ष्मीनगर से आम आदमी पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने मंत्रीपद न मिलने से नाराजगी दिखाते हुए बगावत की और कहा कि वो अरविंद केजरीवाल की पोल कोल देंगे। हलांकि उन्हें बाद में माना लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+