आप की अमित शाह पर 48 घंटे प्रचार पर बैन की मांग, कहा- फेक वीडियो शेयर किए

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक अमित शाह के दिल्ली चुनाव में प्रचार पर 48 घंटे के लिए बैन लगाने की मांग की है। आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि अमित शाह अपने सासंदों के साथ मिलकर दिल्ली के स्कूली बच्चों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों का फर्जी वीडियो डालकर अपमान कर रहे है। ऐसे में पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि अमित शाह के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे की रोक लगाई जाए।

AAP wants 48 hour campaign ban on Amit Shah over delhi School video

आप ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत में भाजपा सांसद गौतम गंभीर, प्रवेश वर्मा और हंस राज हंस पर दिल्ली सरकार के स्कूलों की गलत तस्वीर पेश करने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत वीडियो जारी करने का आरोप लगाया है। जिसे शाह ने भी शेयर किया। आप ने शाह के साथ भाजपा के इन तीनों सांसदों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

अमित शाह ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बदहाल दिखाया गया था। वीडियो के साथ शाह ने लिखा- अरविंद केजरीवाल ने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था। कल दिल्ली भाजपा के सांसद अलग-अलग स्कूल में गए और देखिए इनका क्या हाल है।इनकी बदहाली ने आपकी 'शिक्षा की क्रांति' के दावों की पोल खोल दी। अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा।

इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अमित शाह और भाजपा सांसदों को वीडियो को फर्जी बताते हुए नए वीडियो जारी किए थे। आप नेताओं ने बताया था कि वीडियो में बंद स्कूलों के वीडियो बनाकर गुमराह किया है। सिसोदिया ने बताया था कि जिस स्कूल को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा चुका, उसकी पुरानी इमारत का वीडियो शेयर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+