'आप' की सरकार आई तो गोवा में नहीं चलेंगे कसिनो

काकोडकर के अनुसार गोवा में समुद्र तट से दूर पांच कसिनों चल रहे हैं, जहां हर साल हजारों की संख्या में जुआरी आते हैं। उन्होने कहा कि इसके समाधान में हम वर्षों से इन मुद्दों पर काम करने वाले विशेषज्ञों और कार्यकर्ताओं की मांगो पर विचार कर रहे हैं।
भाजपा ने इन कसिनो को हटाने का वादा किया था लेकिन 2012 में सत्ता में आने के बाद से अपने रुख से हट गई है।
न्यायिक आयोग की रिपोर्ट के अनुसार अवैध खनन का कारोबार 35,000 करोड़ रुपये का है, जो नौकरशाहों, राजनीतिज्ञों और खनन कारोबारियों के बीच संबंध का इशारा करती है।आप ने पहले ही फेसबुक पर सुझाव मंगवाए थे और इसके टाउनहॉल में बैठक कर लोगों से सीधे जुड़ने की कोशिश किए जाने की संभावना है।
काकोडकर ने कहा, "हम लोकसभा चुनाव के लिए दो सप्ताह के अंदर राष्ट्रीय घोषणापत्र के साथ राज्य का घोषणापत्र जारी करेंगे।" आप ने गोवा के दोनों लोकसभा सीटों से उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications