'आप' ने कसी कमर, करेगी लोकसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा

भारती दक्षिण दिल्ली में कथित देह व्यापार और मादक पदार्थो के तस्करों पर कार्रवाई के लिए पुलिस पर दबाव डालने के बाद से विवादों के घेरे में हैं। इधर, लक्ष्मीनगर से आप के विधायक बिन्नी को पार्टी के खिलाफ 26 जनवरी को सार्वजनिक रूप से बगावत करने से चर्चा में हैं। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित सफलता के बाद आप ने कहा कि वह पूरे देश में 300 से 400 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। कुछ लोकसभा क्षेत्रों में तो पार्टी ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
पार्टी उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भी आमंत्रित कर रही है। अनुमान है कि ये चुनाव अप्रैल-मई में होंगे। आप के नेता गोपाल राय ने कहा कि गुरुवार से विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा। गोपाल राय ने मीडिया को बताया, "प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि सभी पहली बार विधायक बने हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications