नया लोकपाल, अनुशासन समिति गठित करेगी 'आप'
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने दो असंतुष्ट नेताओं प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई करने के अगले दिन रविवार को नए आंतरिक लोकपाल और एक नई अनुशासन समिति के गठन का फैसला किया। यह फैसला दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर आयोजित की गई एक बैठक में लिया गया।

पार्टी नेता पंकज गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, "हमने चार फैसले किए हैं। एक नए आंतरिक लोकपाल के गठन का फैसला लिया गया जिसमें तीन सदस्य होंगे और एक अनुशासन समिति गठित करने का फैसला लिया है।" पंकज ने बताया कि लोकपाल के सदस्यों में पूर्व पुलिस अधिकारी एनडी कुमार और राकेश सिन्हा और शिक्षाविद् एसपी वर्मा को चुना गया है। उनका कार्यकाल जल्द ही शुरू होगा।
उन्होंने कहा, "पार्टी के सदस्य दिनेश वाघेला तीन सदस्यीय अनुशासन समिति की अध्यक्षता करेंगे। आशीष खेतान और मैं इस समिति के अन्य सदस्य होंगे।" प्रशांत और योगेंद्र सहित पार्टी के चार नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निष्कासित किए जाने के बाद यह फैसला किया गया है। गुप्ता ने कहा कि आप के सदस्य भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ 22 अप्रैल को संसद का घेराव करेंगे। घेराव का संचालन करने के लिए एक छह सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है।
संजय सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति राज्यों में पार्टी की स्थिति का विश्लेषण करेगी। उन्होंने कहा, "इसमें मुख्य रूप से धन जुटाने और समन्वयन के मुद्दे पर ध्यान दिया जाएगा।" पार्टी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं और राज्यों में अपने राजनीतिक आधार जैसी समस्याओं पर भी ध्यान देगी। उन्होंने कहा, "यह समिति राज्यों में पार्टी के एजेंडे और भविष्य की योजनाओं पर फैसला लेगी।"
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications